फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six Israelis wounded in West Bank shooting gunman killed stabbing attempt in Israel

Israel: वेस्ट बैंक की यहूदी बस्ती में गोलीबारी, छह इस्राइली घायल, सुरक्षा बलों ने आतंकी को किया ढेर

Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
सार

इस्राइल की पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक आतंकवादी ने मालेह अदुमिम में लोगों के एक समूह पर गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने बंदूकधारी को गोली मार दी।
 

विज्ञापन
Six Israelis wounded in West Bank shooting gunman killed stabbing attempt in Israel
इस्राइल सैनिक - फोटो : Social Media

विस्तार

वेस्ट बैंक में एक यहूदी बस्ती में एक फिलिस्तीनी चरमपंथी ने लोगों के एक समूह पर गोलीबारी की। इस हमले में इस्राइल के छह नागरिक घायल हुए हैं। इस्राइल की पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक आतंकवादी ने मालेह अदुमिम में लोगों के एक समूह पर गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने बंदूकधारी को गोली मार दी।

विज्ञापन


फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि 20 वर्षीय हमलावर का नाम मुहन्नद मोहम्मद अल-मजाराह था, जो इस्राइल पुलिस की कार्रवाई में मारा गया। यरूशलम के दो अस्पतालों ने कहा कि हमले में घायल एक किशोर सहित छह लोगों का उनके यहां भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बंदूकधारी को गोली मारने वाले ऑफ-ड्यूटी अधिकारी ने कहा कि वह सैलून में थे। इस दौरान उन्होंने गोलियों और लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनी। बाहर जाकर पीले रंग की बनियान पहने और पिस्तौल पकड़े एक व्यक्ति को देखा। मुझे यकीन नहीं था कि वह आतंकवादी है। मैंने उसे रुकने के लिए चिल्लाया और अपनी बंदूक तान ली। उसने मुझ पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और मुझे एहसास हुआ कि वह आतंकवादी है। इसके बाद मैंने जवाबी गोलीबारी में बंदूकधारी को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस्राइल के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर ने बंदूकधारी को मारने वाले अधिकारी और नागरिकों को हथियार मुहैया कराने की सरकार की नीति की प्रशंसा की। हमले की जगह का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों को हथियार उपलब्ध कराने की नीति महत्वपूर्ण साबित हो रही है।


वहीं, एक अन्य घटना में मंगलवार शाम एक फिलिस्तीनी चरमपंथी ने इस्राइली सैनिकों सैनिकों को चाकू मारने का प्रयास किया। हालांकि, इससे पहले सुरक्षा बलों ने उसे ढेर कर दिया। इस्राइल के रक्षा बल ने बताया कि इस घटना में कोई भी सैनिक घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed