फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six Indian fishermen arrested for allegedly fishing in Sri Lankan waters Navy

Sri Lanka: श्रीलंका की नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, अवैध शिकार करने का आरोप

Tue, 12 Jul 2022 05:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Jul 2022 05:54 PM IST
सार

श्रीलंका की नौसेना के बयान के मुताबिक, छह भारतीय मछुआरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और जाफना में मत्स्य पालन निरीक्षणालय को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Six Indian fishermen arrested for allegedly fishing in Sri Lankan waters Navy
श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि इस महीने भारतीयों से जुड़ी इस तरह की यह दूसरी घटना है। 
विज्ञापन


भारतीय मछुआरों पर लगाया अवैध शिकार का आरोप
बयान के मुताबिक, नौसेना ने 11 जुलाई को द्वीप के उत्तरी जल में अवैध शिकार करने वाले भारतीय ट्रैकर्स का पीछा करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। भारतीय मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) में कोविलन लाइट हाउस से कथित तौर पर अवैध शिकार कर रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने उनका ट्रॉलर भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


पहले 3 जुलाई को भी 12 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार हुए
छह मछुआरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और जाफना में मत्स्य पालन निरीक्षणालय को सौंप दिया गया। इससे पहले 3 जुलाई को श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में कम से कम 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका डी सिल्वा ने बताया कि पॉइंट पेड्रो के पास मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। हाल के सप्ताहों में मछुआरे भारतीय मछुआरों द्वारा उत्तरी श्रीलंकाई जलक्षेत्र में बढ़ते अवैध शिकार की शिकायत आ रही हैं। मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है।


इन मछुआरों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों की पहचान एम.सुरेश (47 वर्षीय), आई. सुन्द्रम (47 वर्षीय), पी. देवराज (35 वर्षीय), के.तिरुमणी (31 वर्षीय), आई. वेलमुरुगन (29 वर्षीय) और के. कार्तिक (24 वर्षीय) के रूप में हुई है। ये सभी मछुआरे तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले के वनागिरी निवासी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed