फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sitaraman will announce Sri Lanka's debt restructuring process in imf with 2 other countries

IMF: सीतारमण श्रीलंका के कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया की करेंगी घोषणा, जापान-फ्रांस के वित्त मंत्री भी रहेंगे साथ

Wed, 12 Apr 2023 01:05 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 01:05 PM IST
सार

आईएमएफ ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में कहा कि जापान, भारत और फ्रांस गुरुवार को स्प्रिंग मीटिंग के अंत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें श्रीलंका के कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की जाएगी। बयान में कहा कि तीनों देश मिलकर श्रीलंका के लिए एक लोन पुनर्गठन के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sitaraman will announce Sri Lanka's debt restructuring process in imf with 2 other countries
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष

विस्तार

श्रीलंका को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को फ्रांसीसी और जापानी वित्त मंत्री के साथ श्रीलंका को कर्ज पुनर्गठन के प्रक्रिया की घोषणा करेंगी। वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक और आईएमएफ के सालाना स्प्रिंग बैठक में तीनों देशों के वित्त मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

आईएमएफ ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में कहा कि जापान, भारत और फ्रांस गुरुवार को स्प्रिंग मीटिंग के अंत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें श्रीलंका के कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की जाएगी। बयान में कहा कि तीनों देश मिलकर श्रीलंका के लिए एक लोन पुनर्गठन के लिए काम कर रहे हैं। जापानी वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी, फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मैयर और भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगी। श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे और श्रीलंकाई वित्त मंत्री शेहान सेमासिंघे लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से जुड़े रहेंगे। श्रीलंका के लोन पुनर्गठन के लिए 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर बेल आउट देने के लिए एक शर्त बनाया था।

विज्ञापन

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने निर्मला का किया शुक्रिया

आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने ईएफएफ योजना के तहत तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर तीनों देशों के आश्वासन के बाद श्रीलंका को 48 महीनों के लिए मंजूर की है। तीन बिलियन डॉलर के बेलआउट कार्यक्रम की पहली किश्त श्रीलंका को मिल भी चुकी है। आईएमएफ की वार्ताओं में शामिल राष्ट्रपति विक्रमसिंघे और वित्त मंत्री सेमासिंघे ने बेलआउट प्रोग्राम के लिए भारत और वित्त मंत्री सीतारमण का शुक्रिया किया है। 17वें आईएमएफ बेलआउट को कोलंबो के लिए काफी लंबी बैठकों के बाद मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed