फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sister Of Indian Woman Found Dead In UK said Her Husband Kept Asking For Dowry

हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: 'पंकज ने दहेज के चलते की हत्या, उसके परिवार को सबकुछ पता', मृतका की बहन का दावा

Sun, 24 Nov 2024 09:26 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Nov 2024 09:26 AM IST
सार

नॉर्थम्पटनशायर पुलिस की जांच से पता चला है कि हर्षिता की हत्या 10 नवंबर को की गई थी। उसी रात, उन्हें अपने पति के साथ कॉर्बी में एक नौका विहार झील के किनारे टहलते हुए देखा गया, जहां वह रहती थीं।

विज्ञापन
Sister Of Indian Woman Found Dead In UK said Her Husband Kept Asking For Dowry
हर्षिता ब्रेला और पंकज लांबा - फोटो : नॉर्थम्पटनशायर पुलिस

विस्तार

पूर्वी लंदन में कुछ दिन पहले एक कार की डिग्गी से भारतीय मूल की एक महिला का शव बरामद होने के बाद उसके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस 24 वर्षीय हर्षिता ब्रेला की हत्या के संदेह में उसके पति पंकज लांबा की तलाश कर रही है। वहीं, मृत महिला के परिवार ने इस मामले को दहेज से जोड़ा है। 

विज्ञापन


सोना और पैसा दिया, फिर भी...
ब्रेला की बड़ी बहन सोनिया को संदेह है कि उसकी हत्या दहेज के लिए की गई थी। जबकि शादी के दौरान परिवार ने सोना और पैसा दिया था। उनका कहना है कि शादी के दौरान परिवार ने बहुत दहेज दिया था, लेकिन पंकज तब भी खुश नहीं था। वह हमसे लगातार दहेज मांग रहा था। 
विज्ञापन


10 नवंबर को की गई हत्या
नॉर्थम्पटनशायर पुलिस की जांच से पता चला है कि हर्षिता की हत्या 10 नवंबर को की गई थी। उसी रात, उन्हें अपने पति के साथ कॉर्बी में एक नौका विहार झील के किनारे टहलते हुए देखा गया, जहां वह रहती थीं। ब्रेला का शव कॉर्बी से पूर्वी लंदन (लगभग 145 किलोमीटर दूर) कार में लाया गया था। महिला का शव 14 नवंबर की सुबह इलफोर्ड में कार की डिग्गी में मिला था। कार कथित तौर पर उनके पति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का भी बड़ा आरोप
इससे पहले, हर्षिता के पिता सबीर ब्रेला ने भी लांबा और उसके परिवार पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उनका कहना है, 'पंकज मेरी बेटी को मारता था और पैसे लाने के लिए मजबूर करता था। आए दिन होने वाले झगड़ों के चलते वह अलग रहने लगी और गोदाम में काम करने लगी थी। अलग रहने के बावजूद लांबा उसके बैंक खातों को संभालता था। वह इस उम्मीद से पैसे देती रही कि किसी दिन सब सही हो जाएगा। उसे नहीं पता था कि अंत यह होगा।'

'हर्षिता की पिटाई की'
सोनिया ने कहा, '29 अगस्त को जब पंकज ने हर्षिता की पिटाई की तो उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी  पंकज के परिवारवाले हमारे घर आए और फिर से दहेज की मांग करने लगे। मेरे पिता ने मांग को पूरा करने के लिए अपनी कुछ संपत्ति बेच दी और फरवरी तक मांग पूरी करने वाले थे। हाथ में पैसा आने के बाद हम उनकी मांगों को पूरा करने वाले थे।'

वह पंकज के आने का इंतजार कर रही थी: सोनिया
हर्षिता ब्रेला के खिलाफ लांबा द्वारा 28 दिन का घरेलू हिंसा आदेश जारी किया गया था, जिसे उसकी हत्या के समय नवीनीकृत नहीं किया गया था। उनकी बड़ी बहन ने दावा किया कि हर्षिता हमें हर समय की जानकारी देती थी। यह मामला 30 अक्तूबर को बंद कर दिया गया था, जब पंकज ने जुर्माना भर दिया। मगर इस बारे में हर्षिता को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अपनी बहन का अंतिम वीडियो कॉल याद कर सोनिया ने कहा, 'हमने आखिरी बार 10 नवंबर को हर्षिता से फोन पर बात की थी, जब उसने उन्हें बताया था कि पंकज रात के खाने के लिए आने वाला है। इसलिए वह खाना बना रही है। उसके बाद अगले दो दिनों तक हर्षिता का फोन बंद रहा। हमें लग रहा है कि पंकज ने ही उसे मारा है।'

सीसीटीवी फुटेज जारी किए
पुलिस पंकज लांबा की तलाश कर रही है और उसने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। वहीं, महिला के परिवार का दावा है कि वह भारत भाग गया है। बड़ी बहन ने कहा, 'हमारे पास उसके भारत लौटने के सबूत हैं, जो हमने लंदन पुलिस को बताया है। यहां कोई हमारी मदद नहीं कर रहा है। हमने स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया है। पंकज और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।'


ससुरालजनों पर भी संदेह
उन्होंने कहा कि ब्रेला का पार्थिव शरीर एक या दो सप्ताह में भारत पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लांबा के परिवार को पंकज के ठिकाने के बारे में पता है और हत्या के बारे में पता है। सोनिया ने कहा, 'जब मैंने पंकज की मां को फोन किया, तो उन्होंने शांत रूप से जवाब दिया कि कम से कम मेरी बहन वापस लौट रही थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का कोई अता-पता नहीं है। लेकिन, दूसरी ओर वे उसके बारे में पता लगाने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं और शांत हैं। यह व्यवहार संदेह पैदा करता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed