{"_id":"63c8b4f032f95759090c00c4","slug":"singapore-indian-origin-woman-racially-abused-and-attacked-for-not-wearing-a-mask-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singapore: मास्क न पहनने पर भारतीय मूल की महिला पर हुई थी नस्लीय टिप्पणी, छाती पर मारी गई थी लात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Singapore: मास्क न पहनने पर भारतीय मूल की महिला पर हुई थी नस्लीय टिप्पणी, छाती पर मारी गई थी लात
Thu, 19 Jan 2023 08:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:41 AM IST
सार
बुधवार को मामले में पहले ट्रायल के दिन पीड़ित हिंडोचा अदालत में पेश हुई। वह आरोपी जिंग फोंग को देखते ही रोने लगी, जिसके बाद न्यायाधीश शैफुद्दीन सरुवन ने मामले को थोड़ी देर के लिए रोक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर में दो साल पहले भारतीय मूल की महिला पर हुए हमले और नस्लीय टिप्पणी मामले में अदालती सुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित महिला हिंडोचा नीता विष्णुभाई ने सात मई, 2021 को कांग हाउसिंग एस्टेट में हुई घटना का जिक्र किया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया है कि आरोपी ने उस पर नस्लीय टिप्पणी की और उसकी छाती पर लात मारी थी। वहीं आरोपी वोंग जिंग फोंग ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
अदालत में पहुंचते ही रोने लगी पीड़िता
बुधवार को मामले में पहले ट्रायल के दिन पीड़ित हिंडोचा अदालत में पेश हुई। वह आरोपी जिंग फोंग को देखते ही रोने लगी, जिसके बाद न्यायाधीश शैफुद्दीन सरुवन ने मामले को थोड़ी देर के लिए रोक दिया। करीब 30 मिनट बाद सुनवाई फिर से शुरू हुई, जिसके बाद हिंडोचा ने अदालत को बताया कि हमले के बाद वह काफी डरी हुई थी और रो रही थी।
विज्ञापन
मास्क को लेकर हुआ था विवाद
हिंडोचा ने बताया कि घटना उस समय की है, जब कोरोना को लेकर सिंगापुर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि वह आमतौर पर तेज कदमों से चलती है, ऐसे में सांस लेने के लिए उसने अपना मास्क थोड़ा नीचे कर लिया था। उसने अदालत को बताया कि वह एक बस स्टॉप के पास पहुंच रही थी, तो उसने आरोपी और उसके साथ एक महिला को उस पर चिल्लाते हुए सुना। दोनों ने मास्क को लेकर उस पर चिल्लाए और नस्लीय टिप्पणी की। हिंडोचा ने कहा, इसके बाद आरोपी ने उसकी छाती पर लात से वार किया, जिससे वह गिर गईं और उनके हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी और उसकी महिला साथी वहां से चले गए। उन्होंने बताया, बस स्टॉप पर एक महिला ने उसे उठाने में मदद की और प्राथमिक उपचार दिया।