फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore indian origin man jailed for coughing without mask while covid infected

सिंगापुरः कोविड संक्रमित होने के बावजूद सहकर्मियों पर खांसने का आरोप, भारतीय मूल के व्यक्ति को हुई जेल

Tue, 19 Sep 2023 08:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Sep 2023 08:03 AM IST
सार

आरोप है कि तमिलसेल्वम तुरंत घर नहीं गया और अपने सहायक लॉजिस्टिक मैनेजर को इसकी सूचना देने उनके कार्यालय पहुंच गया। 

विज्ञापन
Singapore indian origin man jailed for coughing without mask while covid infected
कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल के 64 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई है। आरोप हैं कि व्यक्ति ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मास्क नहीं पहना और अपने  सहकर्मियों पर खांसा भी था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्यक्ति की पहचान तमिलसेल्वम के रूप में हुई है जो लिओंग हूप सिंगापुर में सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहा था। 
विज्ञापन


जानबूझकर खांसने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 अक्तूबर 2021 को तमिलसेल्वम ने काम के दौरान अपने सहायक लॉजिस्टिक मैनेजर को बताया कि वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं। चूंकि उस समय कोरोना महामारी फैली हुई थी तो तमिलसेल्वम का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें तमिलसेल्वम कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद तमिलसेल्वम को घर जाने के लिए कह दिया गया। आरोप है कि तमिलसेल्वम तुरंत घर नहीं गया और अपने सहायक लॉजिस्टिक मैनेजर को इसकी सूचना देने उनके कार्यालय पहुंच गया। 
विज्ञापन


सहायक लॉजिस्टिक मैनेजर को पहले ही तमिलसेल्वम के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी हो गई थी। ऐसे में उन्होंने तमिलसेल्वम को तुरंत कार्यालय से बाहर निकल जाने को कहा। आरोप है कि तमिलसेल्वम दरवाजे से निकल गया था लेकिन खांसते हुए कार्यालय में दोबारा लौटा। यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इतना ही नहीं तमिलसेल्वम ने इसके बाद भी मजाक में कई बार मास्क नीचे करके खांसा। इससे सहकर्मी परेशान हो गए। एक सहकर्मी क्लर्क गुर्दे की बीमारी से जूझ रहा था, जिसके चलते उसे काफी परेशानी हुई। हालांकि इस घटना के बाद किसी को कोरोना का संक्रमण नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मजाक में खांसा'
सहकर्मियों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। जांच के दौरान तमिलसेल्वम ने बताया कि उसने मजाक में ऐसा किया था और उसने कोरोना संक्रमण को गंभीरता से नहीं लिया था। अदालत ने तमिलसेल्वम को दोषी माना और कहा कि यह कोई हंसी की बात नहीं थी और तमिलसेल्वम ने जानबूझकर परिसर छोड़ने के आदेश की अवज्ञा की। बता दें कि सिंगापुर में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर छह महीने की जेल और 10 हजार सिंगापुर डॉलर के जुर्माने की सजा हो सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed