{"_id":"653c7bba01aa39b8090f80a5","slug":"singapore-indian-origin-man-jailed-for-16-years-for-raping-college-student-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singapore: यूनिवर्सिटी छात्रा से दुष्कर्म का दोषी पाया गया भारतीय मूल का युवक, 16 साल की हुई जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Singapore: यूनिवर्सिटी छात्रा से दुष्कर्म का दोषी पाया गया भारतीय मूल का युवक, 16 साल की हुई जेल
Sat, 28 Oct 2023 08:42 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 28 Oct 2023 08:42 AM IST
सार
पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो पीड़िता के दोस्त उसे पहचान भी नहीं पा रहे थे। इस मामले की सुनवाई चार साल तक चली और अब अदालत ने चिनैया को दोषी ठहराते हुए सजा का एलान किया है।
विज्ञापन
jail, jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर की एक अदालत ने यूनिवर्सिटी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में भारतीय मूल के युवक को 16 साल जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को 12 कोड़े भी मारने की भी सजा दी है। दोषी को छात्रा का अपहरण और चोरी का भी दोषी पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 साल का चिन्नैया एक सफाई कर्मचारी है, जो लंबे समय से पीड़ित छात्रा का पीछा कर रहा था।
अपहरण और चोरी का भी पाया गया दोषी
खबर के अनुसार, 4 मई 2019 को चिनैया ने पीड़िता को देर रात में बस स्टॉप पर जाते देखा। जिसके बाद चिनैया ने पीड़िता पर हमला कर उसे सुनसान जगह पर खींचकर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। हमले में पीड़िता बुरी तरह घायल भी हुई। जब पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो पीड़िता के दोस्त उसे पहचान भी नहीं पा रहे थे। इस मामले की सुनवाई चार साल तक चली और अब अदालत ने चिनैया को दोषी ठहराते हुए सजा का एलान किया है।
अदालत ने सुनाई 16 साल जेल की सजा
पीड़िता ने बताया कि चिनैया दुष्कर्म के बाद उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने फोन से अपने दोस्तों को फोन किया। जिसके बाद पीड़िता के दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अगले दिन यानी कि 5 मई 2019 में ही चिनैया को गिरफ्तार कर लिया था। अभियोजन पक्ष ने दोषी को 15-17 साल जेल और 16-18 कोड़े मारने की सजा की मांग की थी। अभियोजन पक्ष का आरोप था कि आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म के साथ ही उसके खिलाफ हिंसा और बर्बरता भी की। हालांकि अदालत ने दोषी को 16 साल जेल और 12 कोड़े मारने की सजा दी।