फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore Indian origin army man pleads guilty for attempting to have relation with minor

World Updates: सिंगापुर में भारतीय मूल के अफसर ने नाबालिग से संबंध बनाने की कोशिश का आरोप कबूला, सजा फरवरी में

Wed, 10 Jan 2024 11:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 10 Jan 2024 11:56 AM IST
सार

उप लोक अभियोजक सुनील नायर ने बताया कि घटना छह दिसंबर 2021 की है जब वह पांचवीं मंजिल से नीचे उतरते समय वह सीढ़ियों से गिर गई और इस दौरान वहां मौजूद सुब्रमण्यम ने ही उसकी मदद की थी। इसके बाद पीड़िता अपने घर चली गई।

विज्ञापन
Singapore Indian origin army man pleads guilty for attempting to have relation with minor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगापुर सशस्त्र बल (एसएएफ) में भारतीय मूल के एक वारंट अधिकारी ने नाबालिग के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। वहां की स्थानीय मीडिया के अनुसार 50 वर्षीय सुब्रमण्यम थबुरन रंगास्वामी को इस मामले में एक फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। अदालत ने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


उप लोक अभियोजक सुनील नायर ने बताया कि घटना छह दिसंबर 2021 की है जब वह पांचवीं मंजिल से नीचे उतरते समय सीढ़ियों से गिर गई और इस दौरान वहां मौजूद सुब्रमण्यम ने ही उसकी मदद की थी। इसके बाद पीड़िता अपने घर चली गई। इस दौरान सुब्रमण्यम भी अपनी मोटरसाइकिल की ओर बढ़ा तभी लड़की घर से चाय का एक ‘केन’ ले आई और दोनों कार पार्किंग के चौथे तल पर बैठकर बात करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि एक घंटे के बाद दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ी और दोनों ने संबंध भी बनाए। इसके बाद दोनों वहां से चले गए, दो दिन बाद लड़की ने सुब्रमण्यम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रथम वारंट अधिकारी सुब्रमण्यम को गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

खराब मौसम के कारण उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान को किया गया डायवर्ट

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान को खराब मौसम के कारण वॉशिंगटन क्षेत्र के हवाई अड्डे की तरफ मोड़ना पड़ा। उपराष्ट्रपति का विमान जॉर्जिया से लौट रहा था। 

प्रेस सचिव कर्स्टन एलेन ने कहा, आज रात अटलांटा जीए से आते समय खराब मौसम के कारण विमान को ज्वाइंट बेस एंड्रयूज से डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया था। विमान को डलेस में सुरक्षित उतरा गया। बताया जा रहा कि उपराष्ट्रपति अब अपने घर पर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed