{"_id":"66d3f5632e03188611078a35","slug":"singapore-former-diplomat-support-india-permanent-membership-at-unsc-asks-uk-to-relinquish-its-seat-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNSC: भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने का समर्थन, सिंगापुर राजनयिक बोले- ब्रिटेन अपनी सीट छोड़े","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNSC: भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने का समर्थन, सिंगापुर राजनयिक बोले- ब्रिटेन अपनी सीट छोड़े
Sun, 01 Sep 2024 10:34 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:34 AM IST
सार
सिंगापुर के पूर्व राजनयिक ने कहा कि 'आज भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है। वहीं ब्रिटेन अब महान देश नहीं रहा है। ऐसे में ब्रिटेन को सुरक्षा परिषद की अपनी स्थायी सीट छोड़ देनी चाहिए।'
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर के एक पूर्व राजनयिक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट देने का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को अब अपनी सुरक्षा परिषद की सीट छोड़ देनी चाहिए क्योंकि ब्रिटेन अब महान नहीं रहा है। सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने संयुक्त राष्ट्र में जरूरी सुधारों पर बात की और कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है। वहीं ब्रिटेन अब महान देश नहीं रहा है। ऐसे में ब्रिटेन को सुरक्षा परिषद की अपनी स्थायी सीट छोड़ देनी चाहिए।
'ब्रिटेन को अपनी सीट भारत को दे देनी चाहिए'
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सिंगापुर के पूर्व राजनयिक ने बताया कि ब्रिटेन को अपनी सीट क्यों छोड़नी चाहिए, उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने दशकों से अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल नहीं किया है। ब्रिटेन को डर है कि उसे वीटो पावर इस्तेमाल करने के लिए विरोध झेलना पड़ेगा। ऐसे में ब्रिटेन के लिए तार्किक बात ये है कि वह अपनी सीट भारत को दे दे। पूर्व राजनयिक ने कहा, '20वीं सदी की शुरुआत में राष्ट्र संघ के पतन से (संयुक्त राष्ट्र के संस्थापकों) ने जो सबक सीखा, वह यह है कि यदि कोई महान शक्ति चली जाती है, तो संगठन ध्वस्त हो जाता है।'
महबूबानी ने कहा कि उनका यह भी मानना था कि आपके पास आज की महान शक्तियां होनी चाहिए, कल की महान शक्तियां नहीं। दुर्भाग्य से, संयुक्त राष्ट्र में सीटों को बदलने के लिए कोई तंत्र नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन द्वारा अपनी सीट छोड़ने का एक और कारण यह है कि इससे उन्हें स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए स्वतंत्र कर दिया जाएगा।'
विज्ञापन
भारत लगातार उठा रहा है संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मांग
भारत द्वारा भी लगातार संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मांग उठाई जा रही है। इससे पहले 27 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप-स्थायी प्रतिनिधि, भारत की राजदूत योजना पटेल ने सुरक्षा परिषद के सुधार के लिए अधिक निर्णायक और पारदर्शी दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन