फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Silvio Berlusconi: three times Italian pm dies at 86, here is all you need to know about him

Silvio Berlusconi: दो दशक सत्ता का केंद्र रहे इटली के Ex-PM, भ्रष्टाचार से लेकर सेक्स स्कैंडल तक में नाम आया

Mon, 12 Jun 2023 08:08 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 12 Jun 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
सिलवियो बर्लुस्कोनी का जन्म साल 1936 में इटली के मिलान शहर में हुआ था। बर्लुस्कोनी की पहचान इटली के पूर्व प्रधानमंत्री और देश सबसे बड़े कमर्शियल ब्रॉडकास्टर मीडियासेट के मालिक के रूप में है।
loader
Silvio Berlusconi: three times Italian pm dies at 86, here is all you need to know about him
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बर्लुस्कोनी ने मिलान के सैन राफेल अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली। वह बीते कुछ समय से ल्यूकेमिया रोग से पीड़ित चल रहे थे। इससे पहले, बर्लुस्कोनी की 2016 में दिल की सर्जरी भी हुई थी।

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी - फोटो : SOCIAL MEDIA
आइये जानते हैं कौन थे सिलवियो बर्लुस्कोनी 
सिलवियो बर्लुस्कोनी का जन्म साल 1936 में इटली के मिलान शहर में हुआ था। बर्लुस्कोनी की पहचान इटली के पूर्व प्रधानमंत्री और देश सबसे बड़े कमर्शियल ब्रॉडकास्टर मीडियासेट के मालिक के रूप में है। पूर्व प्रधानमंत्री ने मिलान विश्वविद्यालय में कानून (आनर्स) से 1961 में स्नातक की डिग्री हासिल की। बर्लुस्कोनी विश्वविद्यालय में डबल बास खिलाड़ी थे। कहा जाता है कि वह अपनी पढ़ाई के लिए पैसे कमाने के लिए एक क्रूज जहाज चलाया करते थे। 

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी - फोटो : SOCIAL MEDIA
दो एंथम लिखे 
बर्लुस्कोनी ने संगीत निर्माता और दिग्गज गायक टोनी रेनिस के साथ मिलकर फुटबॉल क्लब एसी मिलान का एंथम लिखा था। इसके अलावा उन्होंने अपने द्वारा गठित राजनीतिक दल फोर्जा इटालिया के गान की भी रचना भी की थी।

कई मीडिया कंपनियां शुरू की 
सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने 1960 के दशक में निर्माण व्यवसाय में अपना करियर शुरू किया। इस दौरान उन्होंने मिलान शहर में मिलानो द्यू का निर्माण किया, जहां 4000 आवासीय अपार्टमेंट थे। उन्होंने 1973 में केबल टेलीविजन कंपनी टेलीमिलानो की स्थापना की, जो बाद में Canale-5 बन गया। यह पहला राष्ट्रीय निजी टीवी स्टेशन था। सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने मीडिया कंपनी फिनवेस्ट की भी स्थापना की जिसके बैनर तले कई अन्य कंपनियां हैं।

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी - फोटो : SOCIAL MEDIA
आरोपों और विवादों से गहरा नाता 
उन्हें 2012 में कर धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया था और चार साल जेल की सजा सुनाई गई थी। बर्लुस्कोनी को टैक्स बचाने के लिए फिल्म वितरण अधिकार की कीमत को जान-बूझकर कर बढ़ाने का दोषी पाया गया था। बर्लुस्कोनी की कंपनी मीडियासेट ने ये अधिकार खरीदे थे। उनकी आयु के कारण उन्हें एक साल में ही जेल से रिहा कर दिया गया था। हालांकि, उन्हें पांच साल तक कोई भी सार्वजनिक पद संभालने पर पाबंदी का सामना करना पड़ा।

इसके बाद बर्लुस्कोनी पर यौन संबंध बनाने के लिए एक मोरक्कन डांसर को पैसे देने का आरोप लगे थे। साल 2013 में उन्हें औपचारिक रूप से दोषी ठहराया गया था और सात साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, अपील पर वह दोषी नहीं करार दिए गए। उनके बरी होने के बाद आरोपों को खत्म कर दिया गया।

सत्ता के केंद्र में रहे 
बर्लुस्कोनी 1994 से लेकर 2011 तक चार बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। सबसे पहले बर्लुस्कोनी साल 1994 में पहली बार इटली के पीएम बने। उसके बाद वह 2001 से 2005 तक इटली के पीएम रहे। अगला कार्यकाल उन्होंने 2005 से लेकर 2006 तक संभाला। 2008 में फिर से उन्होंने सत्ता में वापसी की लेकिन 2011 में कर्ज संकट के चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ा और वह राजनीति से भी दूर हो गए। हालांकि 2017 में उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में एंट्री ली थी। फिलहाल इटली की सरकार में उनकी पार्टी फोरजा इटैलिया सहयोगी है। इटली की राजनीति में सिलवियो बर्लुस्कोनी को किंगमेकर माना जाता था और अपने राजनीतिक करियर के चरम पर वह इटली की सत्ता के केंद्र में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed