{"_id":"5fcd43e24c772e49bc3e16e9","slug":"sikhs-protest-in-many-cities-of-america-in-protest-against-agricultural-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में अमेरिका के कई शहरों में सिखों का प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कृषि कानूनों के विरोध में अमेरिका के कई शहरों में सिखों का प्रदर्शन
Mon, 07 Dec 2020 02:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में सिखों ने शांतिपूर्वक विरोध रैलियां निकालीं। कैलिफोर्निया में प्रदर्शनकारियों की कारों के काफिले के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर बढ़ने से ‘बे ब्रिज’ पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
विज्ञापन
इसके अलावा इंडियानापोलिस में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और किसानों के समर्थन में नारे लगाए। यहां प्रदर्शन कर रहे गुरिंदर सिंह खालसा ने कहा, किसान देश की आत्मा हैं। हमें अपनी आत्मा की रक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
सिख नेता दर्शन सिंह दरार ने कहा, हम भारत सरकार से कानूनों का वापस लेने का आग्रह नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह हमारी मांग है। इससे पहले, शिकागो में सिख अमेरिकी समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर भारतीय दूतावास के सामने रैली निकाली थी। सिखों ने बे एरिया की तरह ही न्यूयार्क, ह्यूस्टन, मिशिगन, शिकागो और वाशिंगटन डीसी में भी रैली निकालने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन