फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikhs in US state of North Carolina call for probe after gurdwara vandalised repeatedly

USA: उत्तरी कैरोलिना में गुरुद्वारे में बार-बार तोड़फोड़ से दहशत में लोग, सिख समुदाय ने की जांच की मांग

Mon, 30 Jan 2023 09:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Jan 2023 09:26 PM IST
सार

अजय सिंह नाम के एक सिख ने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि पिछले साल उत्तरी कैरोलिना के शार्लोट में ईस्ट एरोड रोड पर गुरुद्वारा साहिब खालसा दरबार परिसर के आसपास कचरा फैला हुआ था।

विज्ञापन
Sikhs in US state of North Carolina call for probe after gurdwara vandalised repeatedly
नॉर्थ कैरोलिना में गुरुद्वारे में तोड़-फोड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नॉर्थ कैरोलिना राज्य में एक गुरुद्वारे पर बार-बार हो रहे हमलों ने स्थानीय समुदाय के बीच सदमे और दहशत पैदा कर दी है। स्थानीय समुदाय तोड़फोड़ की इन घटनाओं की व्यापक जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


अजय सिंह नाम के एक सिख ने स्थानीय समाचार पत्र 'द शार्लोट ऑब्जर्वर' को बताया कि पिछले साल नॉर्थ कैरोलिना के शार्लोट में ईस्ट एरोड रोड पर गुरुद्वारा साहिब खालसा दरबार परिसर के आसपास कचरा फैला हुआ था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अन्य उदाहरण में समुदाय के सदस्यों ने पाया कि सुरक्षा कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसी साल तीन जनवरी को गुरुद्वारे के पूजा कक्ष के पास एक खिड़की को नष्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में सिंह के हवाले से कहा गया है कि इसके दो दिन बाद बच्चों के लिए बने एक कमरे के पास एक खिड़की तोड़ दी गई। सिंह ने बताया कि समुदाय के सदस्यों ने घटनाओं के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हालांकि शार्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस ने कहा कि ईस्ट एरोड रोड पर गुरुद्वारे पर हमलों के संबंध में 1 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2023 तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।


रिपोर्ट में गुरुद्वारे के एक सदस्य पवनजीत सिंह के हवाले से कहा गया, 'हमें कानून प्रवर्तन एजेंसियों को कदम उठाने की जरूरत है।'

रिपोर्ट में कहा गया है कि समुदाय के सदस्यों ने नुकसान की लागत को कवर करने और एक सुरक्षा बाड़ और एक गेट स्थापित करने में मदद करने के लिए एक 'गो फंड मी' पेज ग्रुप बनाया है। अमेरिकी सामुदायिक सर्वेक्षण 2021 के अनुसार, पूरे नॉर्थ कैरोलिना में, 10.5 मिलियन निवासियों में से करीब 6,900 सिख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed