फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikhism will be taught in Virginia schools of America news in hindi

Sikhism in US: वर्जीनिया के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सिख धर्म, ऐसा करने वाला 17वां अमेरिकी राज्य बना

Fri, 21 Apr 2023 01:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 01:56 AM IST
सार

वर्जीनिया अब उन अमेरिकी राज्यों की बढ़ती सूची में 17वें स्थान पर है, जिन्होंने अपने पब्लिक-स्कूल सामाजिक अध्ययन मानकों में सिखों के बारे में सटीक जानकारी शामिल करने के लिए सिख गठबंधन के साथ काम किया है।

विज्ञापन
Sikhism will be taught in Virginia schools of America news in hindi
सिख (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका के वर्जीनिया में 10 लाख से अधिक छात्र अब सिख धर्म के बारे में अपनी स्कूली किताब से जानकारी हासिल कर सकेंगे। क्योंकि इस राज्य ने गुरुवार को नए सामाजिक अध्ययन मानकों के पक्ष में मतदान किया। जिसके बाद पहली बार स्कूली पाठ्यक्रम में सिख धर्म को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले यूटा और मिसिसिपी अपने सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम में सिख धर्म, सिख प्रथाओं और परंपराओं के बारे में जानकारी शामिल करने वाले अमेरिका के 15वें और 16वें राज्य बने थे। अमेरिका के वर्जीनिया राज्य शिक्षा बोर्ड ने सीखने के नए इतिहास और सामाजिक विज्ञान मानकों के पक्ष में मतदान किया। सिख समाज ने कहा कि इस पहल के बाद दस लाख से अधिक छात्रों को सिख समुदाय के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


17वां राज्य बना वर्जीनिया
वर्जीनिया अब उन अमेरिकी राज्यों की बढ़ती सूची में 17वें स्थान पर है, जिन्होंने अपने पब्लिक-स्कूल सामाजिक अध्ययन मानकों में सिखों के बारे में सटीक जानकारी शामिल करने के लिए सिख गठबंधन के साथ काम किया है। सिख गठबंधन के वरिष्ठ शिक्षा प्रबंधक हरमन सिंह ने कहा, स्थानीय संगत के साथ दो साल से अधिक समय तक काम करने के बाद, यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि सिखी को वर्जीनिया के राष्ट्रमंडल में कक्षाओं में पढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि उन सभी समूहों के लिए लड़ना जारी रखते हैं, जिनके इतिहास को सटीक रूप से पढ़ाया जाना चाहिए। सिख धर्म दुनिया के सबसे बड़े धर्मों में से एक है और समुदाय के सदस्यों ने नागरिक अधिकारों, राजनीति, कृषि, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में 125 वर्षों से अमेरिकी समाज में योगदान दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed