{"_id":"637ac3e5c2b2863aa7107ef1","slug":"sikh-students-allowed-to-wear-kirpan-on-campus-of-us-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी विश्वविद्यालय में सिख छात्रों को कृपाण धारण करने की मिली अनुमति, इस शर्त को करना होगा पूरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी विश्वविद्यालय में सिख छात्रों को कृपाण धारण करने की मिली अनुमति, इस शर्त को करना होगा पूरा
Mon, 21 Nov 2022 05:48 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:48 AM IST
सार
बयान में कहा गया है कि विविधता और समावेशन कार्यालय ने इंस्टिट्यूशनल इंटीग्रिटी के सहयोग से हमारे पुलिस विभाग में इस सप्ताह अतिरिक्त जागरूकता प्रशिक्षण भी दिया और परिसर में सभी को सांस्कृतिक शिक्षा तथा प्रशिक्षिण के अवसर देने के लिए काम किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने सिख छात्रों को कृपाल धारण करने की अनुमति दी है। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना ने एक बयान में कहा कि छात्रों को परिसर में कृपाण धारण करने की अनुमति दी जाएगी। बशर्ते कृपाण कि उसमें लगे ब्लेड की लंबाई तीन इंच से ज्यादा न हो।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि विविधता और समावेशन कार्यालय ने इंस्टिट्यूशनल इंटीग्रिटी के सहयोग से हमारे पुलिस विभाग में इस सप्ताह अतिरिक्त जागरूकता प्रशिक्षण भी दिया और परिसर में सभी को सांस्कृतिक शिक्षा तथा प्रशिक्षिण के अवसर देने के लिए काम किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने इस कदम में मदद देने के लिए गैर लाभकारी संगठन ‘द सिख कोलिशन’ और ‘ग्लोबल सिख काउंसिल’ समेत सिख नेताओं का आभार व्यक्त किया। बता दें कि यह कदम करीब दो महीने पहले कृपाण रखने की वजह से चार्लोट में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के एक छात्र को हथकड़ी लगाए जाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन