फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh restaurant owner in UK faces death threats over Khalistan post

UK: जिस सिख की कार पर हुआ था हमला, उसने खालिस्तानियों को लेकर जताई चिंता, कहा- नौ महीने से मिल रहीं धमकियां

Sat, 07 Oct 2023 11:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Oct 2023 11:45 AM IST
सार

भारतीय मूल के सिख ने कहा कि खालिस्तानी समर्थक उन्हें ऑनलाइन धमकियां देकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही, इस साल 25 फरवरी को उन लोगों ने हमला भी किया।

विज्ञापन
Sikh restaurant owner in UK faces death threats over Khalistan post
Harman Singh Kapoor - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत सहित कई पश्चिमी देशों में इन दिनों खालिस्तान को लेकर संघर्ष जारी है। हाल ही में इंग्लैंड में एक खालिस्तानी विरोधी सिख की कार पर चरमपंथियों ने फायरिंग कर दी थी। उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की थी। इसका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इंग्लैंड के पश्चिमी लंदन में रहने वाले हरमन सिंह कपूर ने इस घटना पर मीडिया से बात की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह लंदन में 26 साल से रह रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में ब्रिटेन में खालिस्तानी गतिविधियां ज्यादा बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन

हरमन ने कहा, ‘मैंने घटना का एक वीडियो पोस्ट किया, जो वायरल हो गया था। नौ महीने से अधिक समय से मुझे धमकियां मिल रही हैं और मुझ पर हमले भी हुए हैं। वे चाहते थे कि मैं यह वीडियो हटा दूं और उनसे माफी मांगूं, लेकिन मैंने इससे साफ मना कर दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चूंकि वह लंदन में रह रहे थे, तो उन्होंने सोचा कि वह सुरक्षित हैं। हालांकि, वह गलत साबित हुए। भारतीय मूल के सिख ने कहा कि खालिस्तानी समर्थक उन्हें ऑनलाइन धमकियां देकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही, इस साल 25 फरवरी को उन लोगों ने हमला भी किया। वो सभी सिख, हिंदू और भारत को बुरा-भला कह रहे थे। 

हरमन ने कहा, ‘मैं इस लड़ाई को खत्म करना चाहता हूंं। अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सिर्फ मामले दर्ज किए गए हैं। खालिस्तानी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें पुलिस का समर्थन भी मिल रहा है।’ उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि खालिस्तानियों को तभी गिरफ्तार किया जाएगा, जब देश के किसी बड़े अधिकारी पर हमला होगा। 



सोशल मीडिया पोस्ट पर किया गया था दावा
विदेशी मीडिया के अनुसार, ब्रिटिश हिंदुओं की पक्षधर इनसाइटुक-दो ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि अज्ञात हमलावरों ने हरमन सिंह कपूर की कार पर गोलियां चलाईं हैं। साथ ही वीडियो में दावा किया गया था कि अज्ञात हमलावर कपूर के परिजनों को धमकियां दे रहे हैं और दुष्कर्म की भी धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि, लंदन पुलिस ने अबतक कोई औपचारिक बयान नहीं दिया था।

परिवार को भी धमकाने का आरोप
ब्रिटेन में भारत के उच्चायोग ने एक बयान जारी कर कहा था कि खालिस्तानी आतंकी उन्हें धमका रहे हैं। कपूर को धमकाया जा रहा है और उनके परिवार को भी धमकाया जा रहा है। उनका परिवार पुलिस का इतंजार कर रहा है। आशंका है कि खालिस्तानी आतंकियों ने ही कपूर की गाड़ी पर हमला किया है। इनसाइट यूके ने आरोप लगाते हुए कहा था कि खालिस्तानी चरमपंथी ब्रिटेन में सिखों को धमका रहे हैं। कपूर के परिवार को भी पिछले काफी समय से धमकाया जा रहा है और बावजूद इसके कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed