{"_id":"6066305c03ae7e467f6e7074","slug":"sikh-man-missing-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सिख युवक लापता, 3 संदिग्ध पकड़े","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में सिख युवक लापता, 3 संदिग्ध पकड़े
Fri, 02 Apr 2021 02:13 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पेशावर।
एजेंसी, पेशावर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:13 AM IST
सार
- पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social media
विस्तार
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर शहर में बुधवार रात से एक सिख व्यक्ति लापता है। पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पेशावर कैंटोनमेंट के गुलबर्ग इलाके से 20 से 25 वर्षीय अविनाश सिंह नाम का व्यक्ति लापता है।
विज्ञापन
अविनाश के भाई परविंदर सिंह ने वेस्ट कैंटोनमेंट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शहर पुलिस के प्रमुख अहसान अब्बास ने तत्काल पुलिस अधीक्षक (कैंटोनमेंट) ताहिर शाह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। जांच टीम ने अविनाश का मोबाइल डेटा जमा करके पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन