फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh Jagmeet create history in the Parliament of Canada

कनाडा की संसद में भारतवंशी सिख जगमीत ने रचा इतिहास

Thu, 21 Mar 2019 06:14 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 21 Mar 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
Sikh Jagmeet create history in the Parliament of Canada
जगमीत सिंह, कनाडा

भारतीय मूल के सिख नेता जगमीत सिंह ने कनाडा के हाउस ऑफ कामंस (निचला सदन) में देश की विपक्षी पार्टी के पहले अश्वेत नेता के रूप में प्रवेश करके राजनीतिक इतिहास रच दिया है। यहां पर अब उनका सामना कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के पीएम जस्टिन त्रुदो और मुख्य विपक्षी दल के प्रमुख एंड्रयू शीयर के साथ होगा।

विज्ञापन

 
जगमीत सिंह ने निचले सदन में पगड़ी के साथ जब प्रवेश किया तो सदस्यों ने उनका तहे-दिल से स्वागत किया। इसी दिन प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदो के मंत्रिमंडल में एक वरिष्ठ महिला सदस्य को भी शामिल किया गया है। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता जगमीत सिंह सीने पर अपना हाथ रखे हाउस ऑफ कामंस में आए। इसी वर्ष 25 फरवरी को 40 वर्षीय नेता उपचुनाव में विजयी घोषित किए गए थे। बता दें कि जगमीत सिंह ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के बर्नाबी साउथ सीट से चुने गए हैं। वह कनाडा के तीसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल एनडीपी के प्रमुख हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के टोरी शिन को हराकर संसद में जगह बनाई है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि के रूप में जगमीत ने पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में मस्जिद पर हुए हमले के बाद बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मैं न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च के जो मुस्लिम भाई बहन हमले का शोक मना रहे हैं उनके साथ हमारी एकजुटता प्रदर्शित करना चाहूंगा। इसके बाद उन्होंने देश की आवास समस्या को लेकर सरकार पर अपना पहला सवाल भी दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed