फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh devotees gathered in Kartarpur on the 480th death anniversary of Guru Nanak Dev

गुरु नानक देव की 480वीं पुण्यतिथि पर करतारपुर में जुटे सिख श्रद्धालु

Mon, 23 Sep 2019 10:49 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 23 Sep 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sikh devotees gathered in Kartarpur on the 480th death anniversary of Guru Nanak Dev
करतारपुर कॉरिडोर (फाइल फोटो)

पूरी दुनिया से आए सिख श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव की 480वीं पुण्यतिथि के तीन दिवसीय कार्यक्रमों के समापन पर पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब में अरदास की। यह जानकारी मीडिया की एक खबर में दी गई है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार श्रद्धालुओं को करतारपुर गलियारे के दौरे पर भी ले जाया गया। यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा।

विज्ञापन


पूरी दुनिया से सिख श्रद्धालु रविवार को गुरुद्वारे में एकत्रित हुए। इनमें कनाडा और विभिन्न यूरोपीय देशों से आए 145 श्रद्धालु और पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु शामिल थे। खबर में कहा गया है कि करतारपुर गलियारे को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर नवंबर में खोला जाएगा। कार्यक्रम सात नवंबर से शुरू होंगे और 15 नवंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक आतीफ माजिद ने गत सप्ताह कहा था कि गलियारे का अभी तक 86 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और इसे नौ नवंबर को खोल दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को गलियारे की परिवहन सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। पीसीजीपीसी प्रमुख सरदार सतवंत सिंह ने कहा, ‘हम इस पल का पिछले 72 वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। इससे शांति आएगी और श्रद्धालुओं को यह सुविधा देने के लिए सिख पाकिस्तान सरकार के हमेशा आभारी रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed