फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh community in the America lauds PM Narendra Modi for repealing farm laws and addressing concerns of farmers

अमेरिका: कृषि कानूनों की वापसी की सिख समुदाय ने की सराहना, कहा- पीएम मोदी ने सिखों और किसानों के हितों की रक्षा की

Thu, 23 Dec 2021 07:02 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Dec 2021 07:02 PM IST
सार

अमेरिका में रहने वाले सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा है कि उन्होंने हमेशा किसानों और सिखों के हितों की रक्षा करने वाले कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Sikh community in the America lauds PM Narendra Modi for repealing farm laws and addressing concerns of farmers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में सिख समुदाय ने उन तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की जिनके विरोध में भारत के किसान एक साल से आंदोलन कर रहे थे। सिख समुदाय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों से संबंधित मुद्दों को उचित तरीके से संबोधित किया गया है। 
विज्ञापन


सिख ऑफ अमेरिका संगठन के जस्सी सिंह ने वर्जीनिया में एक आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानूनों की वापसी के फैसले का अमेरिका में सिख समुदाय स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा भारत के किसानों और सिख समुदाय के हितों की रक्षा की है।
विज्ञापन

 
19 नवंबर को इन कानूनों की वापसी का विधेयक संसद से पारित हुआ था। इससे पहले पिछले साल सितंबर में ये कानून कृषि सुधारों के उद्देश्य से लाए गए थे। लेकिन, किसानों ने इन कानूनों का एक मत से विरोध किया था। विरोध करने वाले किसानों में से अधिकतर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed