{"_id":"6ad16dd4151a65fc280008d5","slug":"shooting-at-elementary-school-in-oregon-police-investigate-incident-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ओरेगन के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, दो लोग अस्पताल में भर्ती; हमलावर की मौत; क्या सामने आई वजह?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ओरेगन के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, दो लोग अस्पताल में भर्ती; हमलावर की मौत; क्या सामने आई वजह?
Fri, 16 Oct 2026 05:50 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेंड।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेंड।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:50 AM IST
सार
अमेरिका के ओरेगन में एक प्राइमरी स्कूल के अंदर गोलीबारी से हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले स्कूल के अंदर और बाहर से आपातकालीन कॉल आने लगीं। आखिर स्कूल में क्या हुआ और हमलावर तक पुलिस कैसे पहुंची? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
घटनास्थल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
ओरेगन के बेंड शहर में गुरुवार को एक प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी हुई। इस घटना में कम से कम दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। हालांकि, घायलों की सही संख्या अभी पता नहीं चली है। पुलिस के मुताबिक, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस को कैसे मिली गोलीबारी की सूचना?
बेंड पुलिस की प्रवक्ता शीला मिलर ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल घायलों की संख्या बताना संभव नहीं है। पुलिस को दोपहर 12:59 बजे सिल्वर रेल प्राइमरी स्कूल के बाहर एक कार पर गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्कूल के अंदर से भी आपातकालीन नंबर 911 पर कई कॉल आईं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका: मंदिर पर हमले की कोशिश से हिंदू समुदाय चिंतित, संगठन ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग; सांसद क्या बोले?
विज्ञापन
हमलावर को किसने मारी गोली?
मिलर के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने के कुछ ही देर बाद हमलावर स्कूल के अंदर गिर पड़ा। हालांकि, उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उसे पुलिस ने गोली मारी या वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति ने। घायलों की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
स्कूल में लॉकडाउन क्यों लगाया गया?
बेंड-ला पाइन स्कूल जिले ने फेसबुक पर बताया कि सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। यानी स्कूल के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बाहर निकलने से रोक दिया गया।
स्कूल के अंदर क्या कर रही है पुलिस?
मिलर ने कहा कि पुलिस स्कूल के हर कमरे में जाकर लोगों को बाहर निकाल रही है। उन्होंने कहा, हम इस समय एक-एक कमरे में जा रहे हैं और स्कूल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। बेंड में हम कभी ऐसी घटना नहीं देखना चाहते। यह बेहद दुखद है। यह कहते हुए मिलर भावुक हो गईं और खुद को संभालने के लिए कुछ देर रुकीं।
कितने बच्चों की पढ़ाई होती है इस स्कूल में?
ओरेगन के शिक्षा विभाग के मुताबिक, बेंड शहर का यह स्कूल पोर्टलैंड से 100 मील (करीब 160 किलोमीटर) से अधिक दक्षिण-पूर्व में स्थित है। पिछले साल तक स्कूल में 459 विद्यार्थी नामांकित थे। यहां किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है।