{"_id":"5cb19043bdec2213ee5d58af","slug":"shootout-in-us-between-two-factions-in-mall-of-pennsylvania","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के एक मॉल में दो गुटों के बीच झड़प, आपस में गोलीबारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के एक मॉल में दो गुटों के बीच झड़प, आपस में गोलीबारी
Sat, 13 Apr 2019 01:01 PM IST
आसिम खान
भाषा, मोनरोइविले
भाषा, मोनरोइविले
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी झंडा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने कहा है कि पेन्सिल्वेनिया के एक माल में दो गुटों के बीच संघर्ष के बाद एक इमारत के बाहर गोलीबारी हुई जिसके बाद इस जगह को खाली कराया गया। पिट्जबर्ग पोस्ट-गैजेट ने स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा कि चार से पांच लोगों के दो गुटों के बीच किसी कारण से शुक्रवार को झगड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक पुरुष ने बंदूक निकाली और 10 गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है और किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। मॉल को शुरुआत में बंद कर दिया गया और बाद में उसे खाली करा लिया गया। मोनरोइविले मॉल के अधिकारियों ने ट्वीट किया कि उन्हें घटना का अंदाजा है और पुलिस ने मॉल को खाली करा लिया था।
विज्ञापन