{"_id":"61484a9d8ebc3e32763b1517","slug":"shooting-reported-in-russian-university-in-perm-viral-video-show-students-jumping-off-roof-and-windows-to-save-lives-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस की यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस की यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो
Mon, 20 Sep 2021 07:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 20 Sep 2021 07:20 PM IST
सार
इस घटना के एक वीडियो में हमलावर को काले कपड़े-हेलमेट पहने बंदूक के साथ कैंपस में घूमते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह हमलावर यूनिवर्सिटी का छात्र था।
विज्ञापन
रूस के पर्म में यूनिवर्सिटी में गोलीबारी के दौरान हमलावर (बाएं) और बाद जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदकर भागते स्टूडेंट्स।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब/Twitter
विस्तार
रूस के पर्म शहर में एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने कैंपस में घुसकर जबरदस्त गोलीबारी की, जिसमें आठ छात्रों की मौत हो गई और करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। इस घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें क्लास में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से कूदकर बाहर निकलते दिखाया गया है। एक डराने वाले वीडियो में तो छात्र-छात्राएं हमलावर से बचने के लिए दूसरी मंजिल से अपना सामान बाहर फेंकते और बाद खुद भी छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ छात्र गिरकर घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
इस घटना के एक और वीडियो में हमलावर को काले कपड़े-हेलमेट पहने बंदूक के साथ कैंपस में घूमते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह हमलावर खुद भी यूनिवर्सिटी का छात्र था। उसने यूनिवर्सिटी में घुसने के दौरान पहले एक गार्ड को गोली मारी और फिर कैंपस में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी, तो कुछ ने तो खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया लेकिन कुछ और लोग जल्दबाजी में खिड़कियों से छलांग लगाकर भागने लगे। इसमें भी कुछ छात्र-छात्राओं को चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच भारत के दूतावास ने कहा कि रूस के पर्म मेडिकल विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे सभी भारतीय छात्र सुरक्षित हैं। हमले पर दुख व्यक्त करते हुए दूतावास ने राज्य विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में जान गंवाने के लिए अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की। रूस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि रूस में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी पर हुए भीषण हमले से स्तब्ध हूं, जान गंवाने के लिए हमारी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दूतावास स्थानीय अधिकारियों और भारतीय छात्रों के प्रतिनिधियों के संपर्क में है। पर्म स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में सभी भारतीय छात्र सुरक्षित हैं।
रूस में इस साल किसी शिक्षण संस्थान में फायरिंग की दूसरी बड़ी घटना
बता दें कि रूस में यह किसी शिक्षण संस्थान में इस साल गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना है। इस साल मई में भी रूस के कजान शहर में एक 19 साल के युवक ने अपने पुराने स्कूल में घुसकर जबरदस्त फायरिंग की थी। इस घटना में 23 लोगों की जान गई थी। तब पुलिस ने बताया था कि हमलावर दिमागी बीारी से जूझ रहा था, लेकिन फिर भी उसे शॉटगन का लाइसेंस जारी कर दिया गया। इससे पहले 2019 में भी एक 19 साल के लड़के ने अपने कॉलेज में फायरिंग की थी, जिसमें एक साथी छात्र की जान चली गई थी और तीन अन्य लोग घायल हुए थे। 2018 में क्रीमिया के एक कॉलेज में छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग में 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।