फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting reported at the annual Gilroy Garlic Festival in California

कैलिफोर्निया के वार्षिक फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, ट्रंप ने किया ट्वीट

Mon, 29 Jul 2019 09:46 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 29 Jul 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Shooting reported at the annual Gilroy Garlic Festival in California
- फोटो : California media

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में एक फूड फेस्टिवल में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में वार्षिक गिलरॉय गार्लिक महोत्सव (फूड फेस्टिवल) में गोलीबारी हुई। ‘एनबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए। जबकि कई लोग घायल हैं। वहीं, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'कानूनी एजेंसिया कैलिफोर्निया के गिलरॉय में हुई गोलीबारी की घटना पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक शूटर पकड़ा नहीं गया है। सावधान और सुरक्षित रहें!'
विज्ञापन


 




अमेरिकी 2020 राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल सीनेटर कमला हैरिस ने घटना पर ट्वीट करते हुए कहा, गिलरॉय में मौके पर पहुंचे पहले दल (फसर्ट रिस्पॉन्स) की शुक्रगुजार हूं और ऐसी संवेदनहीन हिंसा में घायल हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महोत्सव में मौजूद एक शख्स ने अचानक गोलीबारी करनी शुरू कर दी। क्रिसमस हिल पार्क में हो रहे कार्यक्रम से एम्बुलेंस के द्वारा कम से कम 11 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली की आवाज सुनकर महोत्सव में भगदड़ मच गई। लोग इधर से उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया और छानबीन शुरू कर दी।

चश्मदीदों के मुताबिक वहां कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है। लोगों ने बताया कि हमलावर राइफल के साथ था और सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहन रखे थे। आसपास के लोगों को शुरू में पटाखे जैसी कोई आवाज सुनाई दी।

बाद में लोगों तो पता चला कि फायरिंग हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का यह आखिरी दिन था। 

 







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed