फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shooting on tram in Utrecht Netherlands, many people injured

नीदरलैंड के ट्राम में हुई गोलीबारी में तीन की मौत, आतंकवादी हमले की आशंका

Mon, 18 Mar 2019 05:00 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, द हेग
भाषा, द हेग Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 18 Mar 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
shooting on tram in Utrecht Netherlands, many people injured
नीदरलैंड के यूट्रेच शहर में गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और नौ लोग घायल हो गये। शहर के महापौर ने सोमवार को यह जानकारी दी। महापौर ने बताया कि अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन


यूट्रेच के महापौर जान वान जानेन ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इस वक्त हम लोग तीन लोगों के मारे जाने और नौ लोगों के घायल होने की पुष्टि कर सकते हैं। घायलों में से तीन की हालत नाजुक है।’’ 
विज्ञापन


नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने कहा कि यूट्रेच गोलीबारी मामले की जांच संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर की जायेगी। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड ‘‘असहिष्णुता के सामने कभी घुटने नहीं टेकेगा’’।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेग में देश के न्यायमंत्री के साथ पत्रकारों वार्ता में रूटे ने बताया कि घटना में ‘‘कई लोगों के हताहत होने’’ की आशंका है। इससे पहले फोटोग्राफरों ने घटनास्थल पर चादर में लिपटे शव को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed