फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting inside a mall in Michigan USA; fatalities reported; investigation underway

Michigan Shooting: अमेरिका के मिशिगन में मॉल के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत; मामले की जांच शुरू

Sat, 04 Jul 2026 06:25 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 04 Jul 2026 06:25 AM IST
सार

अमेरिका के मिशिगन राज्य के डियरबॉर्न स्थित फेयरलेन टाउन सेंटर मॉल में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो की मौत हो गई। घटना के बाद मॉल और पास के अस्पताल को एहतियातन लॉकडाउन कर दिया गया, जबकि पुलिस हमलावर और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Shooting inside a mall in Michigan USA; fatalities reported; investigation underway
अमेरिका के मिशिगन में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के मिशिगन राज्य के डियरबॉर्न शहर में शुक्रवार को एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि युवाओं के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना फेयरलेन टाउन सेंटर मॉल में हुई।
विज्ञापन


मॉल में मची भगदड़
मॉल में जब गोलियां चलीं, तो वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। डियरबॉर्न पुलिस प्रमुख ईसा शाहीन ने जानकारी दी कि भागने की कोशिश में एक व्यक्ति मॉल के बाहर एक वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। पुलिस ने झगड़े से जुड़े कुछ संदिग्धों से थाने में पूछताछ की है, लेकिन फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


आपसी रंजिश का मामला
पुलिस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि यह कोई अचानक या रैंडम हमला नहीं था। दोनों गुट एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मॉल में आमना-सामना होने पर उनके बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया। उन्होंने बताया कि दोनों गुटों के सदस्यों के पास पिस्तौल थीं। इस गोलीबारी में एक पीड़ित की मौत मॉल के अंदर ही हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने पास के अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोली लगने से घायल हुए तीसरे व्यक्ति की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Economy: चीन व विश्व बैंक की साझेदारी खत्म होगी, क्या दुनिया में शुरू होने जा रहा है एक नया अध्याय?


पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना के तुरंत बाद मॉल को खाली करा लिया गया। पुलिस ने जांच पूरी होने तक मॉल को बंद रखने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में लोग गोलियों की आवाज सुनकर मॉल से बाहर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। मिशिगन स्टेट पुलिस के विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट थायरन हॉवर्ड ने कहा कि उनकी एजेंसी जांच में स्थानीय पुलिस की मदद कर रही है। मॉल सुरक्षा विभाग ने इस मामले पर फिलहाल कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

डियरबॉर्न शहर डेट्रायट का एक उपनगर है। इसकी आबादी एक लाख से ज्यादा है और यह डेट्रायट से लगभग 15 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। फेयरलेन टाउन सेंटर एक बड़ा शॉपिंग केंद्र है, जिसमें 125 से ज्यादा दुकानें और रेस्टोरेंट मौजूद हैं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed