फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shooting at california bowling alley multiple victims feared

अमेरिका: टोरेंस के गैबल हाउस में गोलीबारी, तीन की मौत, चार घायल

Sat, 05 Jan 2019 03:51 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Sat, 05 Jan 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
shooting at california bowling alley multiple victims feared
california bowling alley shootout
अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। एपी ने बताया कि हमले में तीन की मौत हुई है और 4 लोग घायल हुए हैं। कैलिफोर्निया पुलिस ने शनिवार सुबह टोरेंस के गैबल हाउस में शूटआउट की जानकारी दी। पुलिस ने ट्वीट करके बताया, गोलियों की आवाज सुनी गई है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जांच जारी है, कृपया प्रभावित इलाके से दूर रहें।
विज्ञापन

 
कैलिफोर्निया में पुलिस ने शनिवार को कहा कि लॉस एंजिलिस के पास एक जगह पर गोलीबारी में तीन व्यक्ति मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। टोरेंस पुलिस विभाग के सार्जेंट रोनाल्ड हैरिस ने इसकी पुष्टि की है कि अधिकारियों ने शुक्रवार को रात 11 बजकर 54 मिनट पर गैबल हाउस बाउल में गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें हताहत सातों पुरुष हैं। तीन को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया। ‘द लॉस एंजिलिस टाइम्स’ की खबर के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेल परिसर के पास झगड़ा हुआ। टोरेंस पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में लोगों को चेतावनी देते हुए उनसे क्षेत्र से दूर रहने का अनुरोध किया। टोरेंस एक तटवर्ती शहर है जो कि लॉस एंजिलिस से करीब 30 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित है। 

जीसस पेरेज ने बताया कि घटना के वक्त मैं वहीं मौजूद था, शूटआउट की आवाज सुनते ही मैं दौड़कर बार में जाकर छुप गया। पुलिस ने लोगों से बॉलिंग एले से दूर रहने की सलाह दी है। गैबल हाउस खेल के स्थान के रूप में प्रसिद्ध है, खासकर बॉलिंग के लिए। कैलिफॉर्निया का टॉरेंस शहर लॉस एंजेल्स से 20 किमी. दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed