{"_id":"6299afa8697735315209ab96","slug":"shocking-revelation-of-oklahoma-shooting-back-pain-was-not-ending-so-gunman-killed-surgeon-and-three-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"US shooting: ओक्लोहोमा गोलीबारी का चौंकाने वाला खुलासा, पीठ दर्द खत्म नहीं हो रहा था इसलिए सर्जन समेत चार की जान ली!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US shooting: ओक्लोहोमा गोलीबारी का चौंकाने वाला खुलासा, पीठ दर्द खत्म नहीं हो रहा था इसलिए सर्जन समेत चार की जान ली!
Fri, 03 Jun 2022 12:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, ओक्लोहोमा
एएनआई, ओक्लोहोमा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:31 PM IST
सार
टुल्सा के सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर की नैटेली बिल्डिंग में बुधवार को गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने हमलावर की पहचान मिशेल लुईस (45) के रूप में की है। पुलिस ने उसे भी मार गिराया था।
विज्ञापन
टुल्सा के अस्पताल परिसर में गोलीबारी का राज पुलिस ने खोला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के ओक्लाहोमा के टुल्सा के अस्पताल परिसर में गोलीबारी का राज पुलिस ने खोल दिया है। टुल्सा पुलिस के अनुसार सर्जरी के बाद भी हमलावर का पीठ दर्द खत्म नहीं हो रहा था, इसलिए उसने खफा होकर सर्जन समेत चार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
टुल्सा के सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर की नैटेली बिल्डिंग में बुधवार को गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने हमलावर की पहचान माइकल लुईस (45) के रूप में की है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भी मार गिराया था।
विज्ञापन
टुल्सा के पुलिस प्रमुख वेंडेल फ्रैंकलिन ने सीबीएस न्यूज को बताया कि मरीज बार-बार दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल जाता था और फोन करता था। पिछले दिनों पीठ की सर्जरी के बाद भी दर्द खत्म नहीं होने पर बुधवार को वह राइफल लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉ. प्रेस्टन फिलिप्स को मार डाला। डॉ. फिलिप्स ने उसकी सर्जरी की थी। गोलीबारी में डॉ. फिलिप्स के साथ डॉ. स्टेफनी हुसैन, रिसेप्शनिस्ट अमांडा ग्लेन और मरीज विलियम लव भी मारा गया।
विज्ञापन
फ्रैंकलिन ने संवाददाताओं को बताया कि बंदूकधारी के पास मिले एक पत्र से इस बात की पुष्टि हुई कि वह डॉ. फिलिप्स और उसके रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को जान से मारने के इरादे से आया था। उसने सर्जरी के बाद भी दर्द कायम रहने के लिए डॉ. फिलिप्स को जिम्मेदार ठहराया है।