फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shipping Ministry said Five indian sailors who were abducted from Nigeria were rescued

शिपिंग मंत्रालय: ढाई महीने पहले अगवा हुए पांच नाविकों को नाइजीरिया से बचाया गया

Fri, 28 Jun 2019 01:38 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 28 Jun 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Shipping Ministry said Five indian sailors who were abducted from Nigeria were rescued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

शिपिंग मंत्रालय के अनुसार पांच भारतीय नाविक जिन्हें ढाई महीने पहले नाइजीरिया से अगवा किया गया था उन्हें गुरुवार को बचा लिया गया है। केंद्रीय जहाजरानी के राज्यमंत्री मनसुख आल मंडाविया ने कहा, 'मैं आपको यह बताते हुए काफी खुश हूं कि विभिन्न साझेदारों (जहाजरानी मंत्रालय, जहाजरानी महानिदेशालय और अबुजा में स्थित भारतीय उच्चायोग) की कोशिशों से हमने सफलतापूर्वक भारतीय नाविकों को छुड़ा लिया है और वह 27 जून को भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा में पहुंच गए हैं।' 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संभावित समुद्री सुरक्षा संकट से निपटने और अपहृत नाविकों को बचाने के लिए भारत सरकार ने अधिकारियों के एक अंतर-मंत्रालयी समूह की स्थापना की है। यह समूह जहाजरानी मंत्रालय के अधीन है। मंत्रालय अपहृत हुए नाविकों के परिवार के सदस्यों के संपर्क में है ताकि उन्हें बचाव कार्य से जुड़ी जानकारी दी जा सके। 
विज्ञापन


नाइजीरिया के अबुजा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने लापता भारतीय नाविकों के ठिकाने का पता लगाने के लिए नाइजीरियाई नौसेना से मदद मांगी थी। जिसने बदले में नाइजीरियाई समुद्री प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी (निम्सा) को बचाव कार्य का नेतृत्व करने के लिए कहा। नाइजीरियन पुलिस और नौसेना से पर्याप्त मदद मिलने के बाद निम्सा की एक टीम को अगवा भारतीय नाविकों को बचाने के लिए तैनात किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाजरानी महानिदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन और अन्य वैश्विक मंचों के सामने इस क्षेत्र में समुद्री डकैती के मुद्दे को उठाया ताकि अंतरराष्ट्रीय जल में समुद्री डकैती की ओर ध्यान आकर्षित किया जा सके। नाविकों को उनके जहाज से 19 अप्रैल 2019 को नाइजीरिया के बोन्नी द्वीप के तट से अगवा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed