फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ship Missing in southern Japan with 42 members of crew carrying cows

गायों को ले जा रहा जहाज चालक दल के 42 सदस्यों के साथ दक्षिणी जापान में लापता

Thu, 03 Sep 2020 01:48 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, टोक्यो
पीटीआई, टोक्यो Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Sep 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Ship Missing in southern Japan with 42 members of crew carrying cows
प्रतीकात्मक तस्वीर

दक्षिणी जापान में करीब छह हजार गायों को लेकर जा रहा एक जहाज बुधवार को लापता हो गया जिसकी तलाश जपानी राहत दल कर रहा है। इस जहाज पर चालक दल के 42 सदस्य सवार थे और इसके लापता होने से पहले खराब मौसम के बीच जहाज ने संकट में होने का संदेश भेजा था ।

विज्ञापन


तट रक्षक अधकिारियों ने बताया कि तट रक्षकों ने बुधवार की देर रात चालक दल के एक सदस्य को पानी में से बचा लिया था। उन्होंने बताया कि फिलिपींस का रहने वाला चालक दल का यह सदस्य चलने में सक्षम है और उसका स्वास्थ्य ठीक है ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले जापानी नौसेना के पी-3सी निगरानी विमान ने पाया कि जीवन रक्षक जैकेट पहने एक व्यक्ति पानी में खुद को बचाने की मशक्कत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्फ लाइवस्टॉक-1 जहाज ने बुधवार को तड़के संकट संदेश भेजा था। 11,947 टन वजन वाला यह जहाज 5,800 गायों को लेकर पूर्वी चीन सागर में अमामी ओशिमा के तट के नजदीक से गुजर रहा था।


संकट में होने का संदेश क्यों भेजा गया था, इसका पता तुरंत नहीं चल पाया, लेकिन इलाके में 'मेसक' तूफान के कारण मौसम खराब था। जहाज में सवार चालक दल के अन्य सदस्यों में 38 फिलीपींस के, दो न्यूजीलैंड के और एक आस्ट्रेलिया का नागरिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed