फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shia man arrested on charges of blasphemy and terrorism in Pakistan Punjab province

Pakistan: पंजाब में ईशनिंदा और आतंकवाद के आरोप में शिया नागरिक गिरफ्तार, नाबालिगों के झगड़े से उपजा विवाद

Wed, 11 Sep 2024 11:46 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shia man arrested on charges of blasphemy and terrorism in Pakistan Punjab province
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा और आतंकवाद के आरोप में एक शिया व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शिया व्यक्ति पर पैगंबर के साथियों का अपमान करने का भी आरोप है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर साहीवाल जिले के घाला मंडी इलाके में दो किशोर तल्हा और मुनीब के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। हाथापाई के दौरान, तल्हा ने अपने पिता नदीम अंजुम को मौके पर बुला लिया। जो कथित तौर पर पिस्तौल लेकर पहुंचा था और मुनीब को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


मुनीब के पिता मुहम्मद उमर सुन्नी विचारधारा की एक मस्जिद के स्थानीय प्रार्थना नेता हैं। मुनीब ने घटना के बारे में अपने पिता को जानकारी दी। 

पुलिस अधिकारी मुहम्मद आजम के अनुसार, 'मस्जिद से उमर ने घोषणा की कि नदीम अंजुम, जो आस्था से शिया है ने ईशनिंदा की है, क्योंकि उसने पैगंबर के साथियों का अपमान किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




मस्जिद के घोषणा के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अंजुम के घर की ओर मार्च किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अंजुम को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस दौरान अंजुम ने ईशनिंदा करने से इनकार कर दिया। अंजुम ने कहा कि मुनीब के पिता अपने बेटे की पिटाई के लिए उससे हिसाब बराबर करना चाहते हैं।


आजम ने कहा, 'जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया, तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंची और उसे उन्हें सौंपने की मांग की। हालांकि, जब पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, तो भीड़ तितर-बितर हो गई। उन पर ईशनिंदा और आतंकवाद दोनों आरोप हैं।'

इस बीच, संदिग्ध के परिवार के सदस्यों ने अपनी जान बचाने के लिए शहर छोड़ दिया। मौलवी की शिकायत पर संदिग्ध पर पीपीसी की धारा 298, 298-ए, 506 और आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed