{"_id":"5f8b56fa8ebc3e9b8409ee2f","slug":"sheikh-of-uae-reviewed-progress-of-first-hindu-temple-under-construction-in-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई के विदेश मंत्री ने की अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के निर्माण प्रगति की समीक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई के विदेश मंत्री ने की अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के निर्माण प्रगति की समीक्षा
Sun, 18 Oct 2020 05:58 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
यूएई में बन रहे मंदिर की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेशी मामलों के मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद-अल-नाहयान ने अबू धाबी में निर्माणाधीन पहले हिंदू मंदिर की प्रगति समीक्षा की और हिंदू संगठन के प्रतिनिधियों से बात की। मंदिर की आधारशिला पिछले साल अप्रैल में रखी गई और इसका निर्माण दिसंबर में शुरू हुआ।
विज्ञापन
शेख अब्दुल्ला ने इस दौरान मंदिर निर्माता सामाजिक व आध्यात्मिक संगठन बीएपीएस स्वामी नारायण संस्था के ब्रह्मबिहारी स्वामी से चर्चा भी की। इस दौरान यूएई के भारतीय राजदूत पवन कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्रह्मबिहारी ने कहा, यह प्राचीन कला और वास्तुकला को संरक्षित करने का नहीं, बल्कि नई कला और एक नई विरासत के निर्माण का एक अनूठा मौका है। मंदिर का एक स्वर्णिम स्मारक शेख अब्दुल्ला को उपहार में दिया गया। बता दें कि यूएई में भारतीय समुदाय कुल आबादी का 30 प्रतिशत है और खाड़ी देश में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।
विज्ञापन
मंदिर की आधारशिला पिछले साल अप्रैल में रखी गयी थी और निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हो गया।
बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी ने एक बयान में कहा कि अल अइन में हाल ही में हुई मुलाकात में शेख अब्दुल्ला ने बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के ब्रह्मबिहारी स्वामी के साथ बातचीत की और मंदिर निर्माण की जानकारी ली।