फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sheikh Hasina angry over vandalism in Hindu temples and Durga pandals in Bangladesh

बांग्लादेश: अब इस्कॉन मंदिर में हुई तोड़फोड़, शेख हसीना ने कहा- हमलों में शामिल किसी शख्स को नहीं छोड़ेंगे

Sat, 16 Oct 2021 01:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Oct 2021 01:56 AM IST
सार

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, कमिला में हुई घटना की जांच जारी है और इसमें शामिल किसी को भी छोड़ेंगे नहीं, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। उन्होंने हिंदुओं से कहा, आप खुद को अल्पसंख्यक न समझें।
 

विज्ञापन
Sheikh Hasina angry over vandalism in Hindu temples and Durga pandals in Bangladesh
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश में दुर्गा पंडालों पर हमले के बाद अब हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। शुक्रवार को नोआखाली में भीड़ ने इस्कॉन मंदिर पर हमला कर दिया, मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। हमले में इस्कॉन के सदस्य पार्थ दास की बेहद क्रूर ढंग से हत्या की गई। जबकि एक अन्य हिंदू की मौत भी इन झड़पों में हो गई। ढाका में भी कई जगह झड़पें हुईं। हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चेताया है कि हिंदू मंदिरों और दुर्गा पूजा स्थलों पर हमलों में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दुर्गा पूजा के मौके पर ढाका के ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में वर्चुअली शामिल होकर हिंदू समुदाय से कहा, आपको इस देश का नागरिक माना जाता है। आप समान अधिकारों के साथ रहते हैं। आपको समान अधिकार हासिल रहेंगे। आप समान अधिकार के साथ अपने धर्म का पालन करेंगे और त्योहार मनाएंगे। हम यही चाहते हैं। यही हमारे बांग्लादेश की वास्तविक नीति और हमारा आदर्श है। मैं आपसे फिर आग्रह करती हूं कि आप कभी भी खुद को अल्पसंख्यक न समझें।
विज्ञापन


हसीना ने कहा, ये घटनाएं ऐसे समय में हुईं, जब देश पूरी गति से विकास कर रहा है। इन घटनाओं का मकसद देश के उत्थान में बाधा डालना व समस्याएं पैदा करना था। उन्होंने कहा, हिंदुओं से सबसे बड़े त्योहार पर एक हिंदू देवता के चरणों में कुरान की नकली तस्वीरें फैलाकर अशांति भड़काने में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन ने जारी की भयावह तस्वीरें
इस्कॉन ने ट्वीट कर भयावह तस्वीरें साझा की हैं, इन फोटो में साफ साफ दिख रहा है कैसे हिंसक भीड़ ने मंदिर को नुकसान पहुंचाया है। वहीं इस्कॉन ने कहा कि श्रद्धालुओं पर भीड़ ने हिंसक हमला किया। मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है और कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। हम  बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को न्याय के दायरे में लाने की मांग करते हैं।



आश्वासन के बावजूद हबीगंज में झड़प, 20 घायल
बांग्लादेश की पीएम के आश्वासन के बाद भी हबीगंज जिले में एक दुर्गा पूजा स्थल पर मदरसा छात्रों और हिंदू समुदाय के बीच झड़प हो गई। बृहस्पतिवार को हुई इस झड़प में एक पुलिसकर्मी समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात हबीगंज जिले के नबीगंज उपजिला स्थित एक गांव में हुई। यह घटना उस वक्त हुई जब मदरसे के छात्रों ने इस्लाम के कथित अपमान के विरोध में एक जुलूस निकाला। जुलूस जब मंदिर पहुंचा तो प्रदर्शनकारियों की हिंदू भक्तों से बहस हो गई और इसी दौरान झड़प के समाचार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में कर लिए।

22 जिलों में तैनात रहे सैनिक
बुधवार को अष्टमी पूजा पर रात को एक दुर्गा पूजा स्थल पर पवित्र धर्मग्रंथ के अपमान की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलने के बाद कमिला में दंगे भड़क उठे। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए व आसपास के पूजा पंडालों में भी मूर्तियों से तोड़फोड़ तथा मारपीट शुरू हो गई, जिसमें 4 लोग मारे गए। हालात संभालने के लिए 22 जिलों में बॉर्डर गार्ड सैनिक तैनात किए गए जो शुक्रवार को भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।

बांग्लादेश की आजादी में हिंदू भी शामिल
शेख हसीना ने कहा कि 1971 के युद्ध में बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई हिंदुओं ने भी कंधे से कंधे मिलाकर लड़ाई लड़ी है और उन्हें भी बाकी धर्मों के लोगों की तरह ही अधिकार हासिल हैं। इसलिए इस देश के हिंदू खुद को अल्पसंख्यक न समझें। बता दें कि बांग्लादेश की करीब 17 करोड़ की आबादी में 10 प्रतिशत हिंदू हैं। 

 
पड़ोसी देशों को भी सतर्क रहने की नसीहत
पीएम शेख हसीना ने कहा, दुनिया भर में आतंकी गतिविधियों का उभार हो रहा है। ना केवल हमारे देश को बल्कि पड़ोसी देशों को भी इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा, भारत ने हमारी आजादी की लड़ाई में बहुत मदद की है और इसके लिए हम हमेशा  कृतज्ञ रहेंगे, लेकिन भारत में भी ऐसा कुछ नहीं किया जाना चाहिए जिसका असर हमारे देश पर पड़े और हमारे देश के हिंदू समुदाय को नुकसान पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed