फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shehbaz Sharif takes oath as Pakistan's Prime Minister for a second time

Pakistan New PM: आर्थिक संकट के बीच शहबाज शरीफ ने दूसरी बार संभाली देश की बागडोर, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Mon, 04 Mar 2024 05:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

Pakistan: आर्थिक चुनौतियों के बीच शहबाज शरीफ ने एक बार फिर पाकिस्तान की बागडोर संभाली है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
Shehbaz Sharif takes oath as Pakistan's Prime Minister for a second time
शहबाज शरीफ, आरिफ अल्वी - फोटो : एक्स/पीएमएल-एन

विस्तार

पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। साल 2022 के बाद उन्होंने दूसरी बार देश की बागडोर संभाली है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ऐवान-ए-सदर (राष्ट्रपति भवन) में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन

इस समारोह में तीनों सेनाओं के प्रमुखों, वरिष्ठ अधिकारियों, राजनयिकों, प्रमुख उद्योगपतियों, नागरिक समाज और मीडिया संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर भी इस मौके पर मौजूद थे। समारोह का शुभारंभ पवित्र कुरान के पाठ के साथ हुआ। जिसके बाद शहबाज शरीफ का शपथ ग्रहण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में नवाज और मरियम रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। शहबाज शरीफ इससे पहले अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की गठबंधन सरकार में प्रधानमंत्री थे।  

विज्ञापन

अल्वी ने शपथ दिलाने से किया था इनकार
राष्ट्रपति अल्वी ने 2022 में शहबाज शरीफ को शपथ दिलाने से इनकार कर दिया था। तब सीनेट के अध्यक्ष के सादिक संजरानी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई थी। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इमरान खान की सरकार को गिराने के बाद शहबाज पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। राष्ट्रपति बनने से पहले अल्वी इमरान की पीटीआई पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। 

आम चुनाव में स्पष्ट बहुमत नहीं जुटा पाई पीएमएल-एन
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच सत्ता साझेदारी पर सहमति बनने के कुछ दिनों बाद शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। रविवार को शहबाज शरीफ ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच नवनिर्वाचित संसद में बहुमत हासिल कर लिया। पीएमएल-एन और पीपीपी के उम्मीदवार शहबाज क 336 सदस्यी संसद में 201 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उमर अयूब खान को 92 वोट मिले। मतदान में हेराफेरी के आरोपों के बीच आठ फरवरी को हुए चुनाव में पीएमएल-एन स्पष्ट बहुमत नहीं जुटाई पाई थी। पार्टी को 75 सीट पर जीत हासिल हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed