फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shanghai claimed that it become world first district using 5G coverage

5जी कनेक्टीविट वाला दुनिया का पहला शहर बना शंघाई, नंबर बदले बिना मिलेगी सुविधा

Sun, 31 Mar 2019 06:58 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Sun, 31 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Shanghai claimed that it become world first district using 5G coverage
सांकेतिक तस्वीर

चीन का शंघाई शहर 5जी कनेक्टिविटी वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है। 4जी की तुलना में 5जी की स्पीड 10 से 100 गुना ज्यादा तेज होगी। इससे एक जीबी की फिल्म केवल 5 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी। बिना नंबर बदले ही यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


चीन के सरकारी समाचारपत्र ने दावा किया है कि 2.63 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में 5जी नेटवर्क का सफल ट्रायल किया जा चुका है। शनिवार को इस सेवा को शंघाई के हांग कांग में शुरू किया गया। चाइना मोबाइल के उपाध्यक्ष जियान किन का कहना है कि 5जी से शहर में इंटरनेट से जुड़ी टैक्सियों का कारोबार और स्वास्थ्य संबंधी तकनीक में इजाफा होगा।
विज्ञापन


किन ने कहा कि इससे शहर को स्मार्ट बनाने में मदद मिलेगी। शंघाई को स्मार्ट बनाने के लिए इस समय 100 से ज्यादा कंपनियां अलग-अलग तकनीक पर कार्य कर रही हैं। जिसके कारण शहर का औद्योगिक उत्पादन 1.03 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए अगले साल शंघाई में 10 हजार से ज्यादा 5जी बेस स्टेशन बनाए जाएंगे। 2021 तक यह संख्या 30 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनी हुवावे को 5जी के ट्रायल की वजह से अमेरिका सहित कई देशों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका का कहना है कि जासूसी के लिए चीन हुवावे का प्रयोग कर सकता है। यही कारण है कि चीन नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल नेटवर्क के जरिए अमेरिका को पीछे करने के प्रयासों में लगा हुआ है।


पहले फोल्डेबल फोन से की पहली वीडियो कॉलिंग

5जी नेटवर्क की लांचिंग के मौके पर शंघाई के उप महापौर वू किंग ने हुवावे का दुनिया के पहले फोल्डेबल 5जी फोन मेट एक्स से वीडियो कॉल की। उन्होंने शहर के दूसरे छोर पर खड़े शख्स से वीडियो कॉल पर बात की। इस कॉल की क्वालिटी हाई डेफिनेशन थी। दावा है कि 5जी नेटवर्क के जरिए केवल 5 सेकेंड में एक जीबी से एक टीबी तक का डाटा डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed