{"_id":"5f5e609a50196f5902280ed7","slug":"shahbaz-sharif-filed-a-petition-against-pakistani-pm-imran-khan-in-the-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : मानहानि मामले में शहबाज शरीफ ने इमरान के खिलाफ दायर की याचिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : मानहानि मामले में शहबाज शरीफ ने इमरान के खिलाफ दायर की याचिका
Sun, 13 Sep 2020 11:40 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मानहानि मुकदमे की रोजाना सुनवाई के लिए अदालत में याचिका दायर की है। शहबाज पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
शहबाज ने कहा, पनामा पेपर्स मामले में किया गया प्रधानमंत्री इमरान का दावा सरासर झूठा है। हमने इस मामले में इमरान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया और इसकी रोजाना सुनवाई की मांग को लेकर सत्र अदालत में एक याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
इस केस को लेकर इमरान अब तक 33 बार मोहलत मांग चुके हैं। तीन साल बाद भी उन्होंने अदालत में अपना लिखित जवाब दाखिल नहीं किया है। शहबाज ने 2017 में इमरान के खिलाफ 10 अरब रुपये की मानहानि का मुकदमा किया था।
विज्ञापन