फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shackling of women prisoners is Banned in four states of US

अमेरिका : अब प्रसव के समय जंजीरों से नहीं बांधी जाएंगी कैदी महिलाएं

Sat, 16 Mar 2019 03:40 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 16 Mar 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Shackling of women prisoners is Banned in four states of US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

अमेरिका के कई जिलों में कैदी महिलाओं को बेहद खौफनाक सजा दी जाती है। इन जिलों में महिलाओं को जंजीरों से बांधकर रखा जाता है। केवल सामान्य स्थिति में ही नहीं बल्कि प्रसव से जूझ रही महिलाओं के साथ भी यही व्यवहार होता है। लेकिन अब उटा समेत चार राज्य इस यातना पर रोक लगाने जा रहे हैं। ये फैसला मिशेल अलदाना के आवाज उठाने के बाद लिया गया है।


loader

मिशेल खुद ये पीड़ा भुगत चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने अन्य महिलाओं को इस हिंसा से बचाने के लिए आवाज उठाई। साल 2001 में मिशेल ड्रग मामले में उटा की एक जेल में बंद थीं। उसी दौरान उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्द दिया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिशेल 30 घंटे तक दर्द से कराहती रही थीं। उनके पैरों को जंजीरों से बांधा गया था। दर्द के कारण पैर रगड़ने से उनकी एड़ियों से भी खून आने लगा था। लेकिन बावजूद इसके उनकी जंजीरों को खोला नहीं गया। मिशेल के इस यातना के खिलाफ आवाज उठाने के बाद से अमेरिका के 22 राज्य इसपर रोक लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed