{"_id":"6053a5de0f9e307a047cd2e7","slug":"sexual-desire-may-be-a-reason-for-the-attack-on-massage-parlors-in-atlanta-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : यौन इच्छा हो सकती है मसाज पार्लरों पर हमले की एक वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : यौन इच्छा हो सकती है मसाज पार्लरों पर हमले की एक वजह
Fri, 19 Mar 2021 12:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अटलांटा।
एजेंसी, अटलांटा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में तीन मसाज पार्लर में एक घंटे से अधिक समय तक सिलसिलेवार गोलीबारी में आठ लोगों की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार 21 वर्षीय श्वेत युवक रॉबर्ट ऐरोन लांग को आरोपी बनाया गया है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस मुद्दे पर कहा कि गोलीबारी की यह घटना यौन उत्पीड़न की तरफ इशारा कर रही है।
विज्ञापन
हालांकि अधिकारियों ने अब भी कहा है कि यह मामला नस्ली घृणा से प्रेरित दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए इस पर जल्दबाजी में कुछ नहीं कहा जा सकता है। दूसरी तरफ, इस घटना के बाद से एशियाई-अमेरिकी समुदाय भयभीत है क्योंकि समुदाय के लोगों को कोरोना महामारी के कारण लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जांचकर्ता रॉबर्ट की गिरफ्तारी के बाद यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने ऐसा क्यों किया। लांग ने पुलिस को बताया है कि यह नस्ली हमला नहीं था बल्कि इसकी वजह ‘यौनिच्छा’ थी।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि उसने उन लोगों पर हमला किया जो उसके मुताबिक लालसा की वजह थीं। लेकिन हमलों के शिकार आठ लोगों में से छह एशियाई मूल की महिलाएं होने तथा हमले के स्थल के कारण इन बयानों पर संदेह जताया जा रहा है।
पॉर्न इंडस्ट्री पर हमला करने जा रहा था
अधिकारियों ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि लांग पहले कभी उन मसाज पार्लर में गया था या नहीं जहां गोलीबारी हुई, लेकिन यह जरूर पता है कि वह ‘एक प्रकार की पॉर्न इंडस्ट्री’ पर हमला करने फ्लोरिडा जा रहा था। जन प्रतिनिधि बी. ग्यूयेन ने कहा कि गोलीबारी की घटना की वजह ‘लैंगिक हिंसा, स्त्री जाति से द्वेष तथा विदेशी लोगों से खौफ’ लगती है।
हिंसक कट्टरपंथ, नस्ली भेदभाव से अमेरिका को खतरा : रिपोर्ट
अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने एक रिपोर्ट में कहा है कि हिंसक कट्टरपंथ तथा नस्ली भेदभाव से देश को खतरा बढ़ गया है। यह रिपोर्ट दो महीने पूर्व अमेरिकी संसद भवन में हिंसक भीड़ के हमले की पृष्ठभूमि में तैयार की गई है।
सीनेट में खुफिया समिति के अध्यक्ष एवं कैलिफोर्निया से जन प्रतिनिधि एडम शिफ ने कहा, आज की रिपोर्ट बताती है कि नस्ली व जातीय प्रेरित हिंसक कट्टरपंथियों, खासकर श्वेतों को श्रेष्ठ मानने वालों से हमें कितना बड़ा खतरा है। खुफिया अधिकारियों ने रिपोर्ट में कहा है कि ऐसे कट्टरपंथी जो हिंसा को अंजाम दे सकते हैं वे विभिन्न तरह की विचारधाराओं से प्रेरित हैं।