फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several people hit by gunshots at a shopping mall in denmark capital Copenhagen

Denmark Shooting: कोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2022 06:52 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Jul 2022 06:52 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में लोगों को मॉल से भागते हुए देखा गया, जिसमें छोटे बच्चों वाले परिवार भी शामिल थे।  

विज्ञापन
several people hit by gunshots at a shopping mall in denmark capital Copenhagen
कोपेनहेगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेनमार्क के कोपेनहेगन में एक शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी में तीन लोग मारे गए हैं। डेनिश पुलिस ने कहा कि उन्होंने एक 22 वर्षीय डेनिश व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और इसे आतंकी हमला कहने से इंकार नहीं कर सकते। डेनिश पुलिस द्वारा गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद लोग फील्ड के शॉपिंग सेंटर से बाहर की ओर भागे। गोलीबारी की रिपोर्ट मिलने के बाद सशस्त्र पुलिस फील्ड के शॉपिंग सेंटर में पहुंच गई थी।  
विज्ञापन


कोपनहेगन पुलिस ने क्या कहा
शूटिंग फील्ड के शॉपिंग सेंटर में हुई, जो स्कैंडिनेविया के सबसे बड़े शॉपिंग सेंटर में से एक है। कोपनहेगन पुलिस ने ट्वीट किया, "गोलीबारी के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।" उन्होंने ट्वीट में आगे कहा, "हम फील्ड में बड़ी संख्या में मौजूद हैं और अपडेट प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द यहां अपडेट करेंगे।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भागते हुए लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
स्थानीय मीडिया संगठनों द्वारा साझा की गई तस्वीरों में भारी हथियारों से लैस पुलिस और कम से कम दस एम्बुलेंस मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में लोगों को मॉल से भागते हुए देखा गया, जिसमें छोटे बच्चों वाले परिवार भी शामिल थे।  

मच गई भगदड़ 
न्यूज एजेंसी एपी की एक खबर के मुताबिक पुलिस निरीक्षक सोरेन थॉमसन ने कहा कि इस गोलीबारी के मकसद के बारे में अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी होगी, जो स्कैंडिनेवियाई देश डेनमार्क की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में कल दोपहर बाद हुई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जब गोली चलने की आवाज आई, तो कुछ लोग दुकानों में छिप गए, जबकि अन्य लोगों में वहां से भागने के लिए भगदड़ मच गई। 

डेनिश टीवी चैनल TV2 ने बंदूकधारी की एक तस्वीर प्रसारित की है जिसमें वह बिना आस्तीन की शर्ट पहने अपने दाहिने हाथ में राइफल पकड़े हुए दिखाई दिया। जिस मॉल में गोलीबारी की गई है वह कोपेनहेगन के बाहरी इलाके में एक मेट्रो लाइन पर एक मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने है, जो सिटी सेंटर को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ती है। मॉल के बगल में एक बड़ा हाईवे भी है।  

ब्रिटिश गायक हैरी स्टाइल्स का होना था कार्यक्रम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात आठ बजे मॉल के पास ब्रिटिश गायक हैरी स्टाइल्स का एक कार्यक्रम होना था जिसे घटना के बाद रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed