फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several people died suicide bombin Afghanistan ttp terrorists killed in pakistan

Terrorism: अफगानिस्तान में आत्मघाती धमाके में पांच की मौत; पाकिस्तानी सेना ने मार गिराए टीटीपी के 5 आतंकवादी

Tue, 11 Feb 2025 04:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल/इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल/इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Feb 2025 04:41 PM IST
सार

Terrorism: अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में आत्मघाती बम विस्फोट में पांच लोग मारे गए और सात घायल हुए। वहीं, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने टीटीपी के पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

विज्ञापन
several people died suicide bombin Afghanistan ttp terrorists killed in pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
पुलिस के प्रवक्ता जुमाउद्दीन खाकसर ने कहा, हमला कंधार प्रांत में काबुल बैंक की एक शाखा के पास हुआ। मृतकों में बैंक का एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। खाकसर ने कहा, पुलिस हमलावरों का पता लगाने का काम कर रही है। उन्होंने अतिरिक्त जानकारी देने से इनकार किया। 
विज्ञापन

 
इससे पहले इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की अफगान शाखा ने अफगानिस्तान में कई बम धमाके किए हैं। हालांकि, तालिबान के सत्ता में आने के बाद आत्मघाती हमलों में कमी आई है। अमेरिका और नाटों बलों ने 20 वर्षों बाद 2021 में अफगानिस्तान से अपने सैनिक वापस बुला लिए थे। दो महीने पहले काबुल में एक आत्मघाती हमले में तालिबान के शरणार्थी मंत्री खलील हक्कानी और दो अन्य लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान: सुरक्षा बलों ने मार गिराए टीटीपी के पांच आतंकवादी
उधर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने आज आतंकवादी संगठन टीटीपी से जुड़े पांच आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस और आतंकवाद रोधी विभाग (सीडीटी) ने खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार की रात करक जिले के मीर कलम बांडा में संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस इलाके में आतंकवादी छिपे हुए हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ककीमुल्लाह समूह के सदस्यों के रूप में हुई है। 


पुलिस के मुताबिक, मुठबेड़ के दौरान 9 से 10 आतंकवादी भागने में सफल रहे। मारे गए आतंकवादी कई हमलों में शामिल थे, जिनमें सीटीडी कोहाट टीम पर हमला, पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला, लाची टोल प्लाचा, एफसी फोर्ट पर हमले शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकवादियों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed