{"_id":"65f3b2399822bdd580092082","slug":"several-people-died-in-shelling-while-awaiting-food-aid-in-gaza-israel-hamas-war-news-in-hindi-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: राहत सामग्री का इंतजार कर रहे लोगों पर गोलाबारी, 20 की मौत; फलस्तीन ने इस्राइल को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: राहत सामग्री का इंतजार कर रहे लोगों पर गोलाबारी, 20 की मौत; फलस्तीन ने इस्राइल को ठहराया जिम्मेदार
Fri, 15 Mar 2024 10:38 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:38 AM IST
सार
Gaza Attack: मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर मौजूद एक गवाह ने बताया कि गुरुवार को हुए इस हमले में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। गाजा नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता महमूद बसल ने कहा कि इस्राइली सेना अभी भी उत्तरी गाजा पट्टी में राहत सामग्री की प्रतीक्षा कर रहे निर्दोष नागरिकों को मारने की नीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा में गुरुवार को गोलाबारी में 20 लोग मारे गए। वहीं इस हमले में 155 लोग घायल भी हुए हैं। गोलाबारी उस समय की गई, जब सभी लोग राहत सामग्री का इंतजार रक रहे थे। अल शिफा अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद गराब ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि घायलों को दूसरे अस्तपतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है।
फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस्राइल को ठहराया जिम्मेदार
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर मौजूद एक गवाह ने बताया कि गुरुवार के हुए इस हमले में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हादसे के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि किसी तोप या टैंक से हमला किया गया था।
गाजा नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता महमूद बसल ने कहा, "इस्राइली सेना अभी भी उत्तरी गाजा पट्टी में राहत सामग्री की प्रतीक्षा कर रहे निर्दोष नागरिकों को मारने की नीति पर काम कर रही है।" वहीं इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने घोषणा की कि मानवीय सहायता पहली बार समुद्र के रास्ते से गाजा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
हमास की ऑपरेशन यूनिट के कमांडर पर निशाना
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा, "गाजा में वायु, जमीन और समुद्र के रास्ते से मानवीय सहायता दी जा रही है। पहली बार समुद्र के रास्ते मानवीय सहायता गाजा पहुंचेगी।" उन्होंने बताया कि इस्राइल के साथ जारी युद्ध के बीच राफा में हमास की ऑपरेशन यूनिट के कमांडर मोहम्मद अबू हसना पर निशाना बनाया जा रहा है।
आईडीएफ ने एक्स पर कहा, "लेबनान में एक हमास का आतंकी हादी अली मुस्तफा इस्राइल और यहूदियों के खिलाफ आतंकी साजिश रचने का जिम्मेदार है।" आईडीएफ ने आगे कहा कि वह हर क्षेत्र में हमास के खिलाफ काम करना जारी रखेगा जहां वह संचालित होता है।