फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several people died as gunmen spray passenger vehicle in Pakistan's restive NW province

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों ने यात्री वाहन पर की गोलीबारी, 11 लोगों की मौत; छह घायल

Sat, 12 Oct 2024 06:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Oct 2024 06:18 PM IST
सार

Pakistan: स्थानीय उपायुक्त के मुताबिक, हमलावरों ने यात्री वाहन पर अचानक गोलीबारी की, जिसमें 11 यात्रियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। इन घायलों में एक महिला भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Several people died as gunmen spray passenger vehicle in Pakistan's restive NW province
पाकिस्तान सेना - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम पख्तूनख्वा प्रांत में एक यात्री वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह घटना शनिवार को कुर्रम जिले के कंज अलीजई इलाके में हुई, जो अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक है। 

विज्ञापन


स्थानीय उपायुक्त के मुताबिक, हमलावरों ने यात्री वाहन पर अचानक गोलीबारी की, जिसमें 11 यात्रियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। इन घायलों में एक महिला भी शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन


फिलहाल, इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है, जहां पहले से ही कई तरह की हिंसा और आतंकवाद की घटनाएं होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एससीओ सम्मेलन से पहले बढ़े आतंकी हमले
इससे पहले, शुक्रवार को इसी अशांत प्रांत में हथियारबंद हमलावरों ने कोयला खदान में काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाया था। इस हमले में  20 मारे गए थे, जबकि सात अन्य घायल हो गए थे। ये हमले उस समय हो रहे हैं, कुछ दिन बाद ही देश में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक आयोजित होने वाली है। इस बैठक में चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग सहित विभिन्न राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस सम्मेलन में शामिल होंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed