{"_id":"5df2baee8ebc3e88137e8a15","slug":"several-killed-in-plastic-factory-fire-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में प्लास्टिक फैक्टरी में आग से 13 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में प्लास्टिक फैक्टरी में आग से 13 लोगों की मौत
Fri, 13 Dec 2019 03:42 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 13 Dec 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में एक अवैध प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बीडीन्यूज24.कॉम ने एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि ढाका के बाहरी इलाके केरानीगंज में बुधवार दोपहर को प्राइम पेंट एंड प्लास्टिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्टरी में आग लग गई।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को घायलों में से 13 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य लोगों का ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। एजेंसी के महानिदेशक सज्जाद हस्टोरिया ने बताया कि फायर सर्विस और सिविल डिफेंस ने फैक्टरी में बुधवार शाम करीब चार बजकर 30 मिनट पर लगी आग पर करीब पांच बजकर 45 मिनट पर काबू पाया।
विज्ञापन
अधिकारियों को आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि इस फैक्टरी में फरवरी में भी आग लगी थी। हालांकि, एक घायल मजदूरों में से एक ने बताया कि एक कमरे में रखे ज्वलनशील गैस के आठ सिलेंडरों से आग भड़की थी। फैक्टरी में दो शिफ्टों में लगभग 300 लोगों काम करते थे। मजदूर ने बताया कि जब आग लगी, तब वहां कई महिलाओं सहित लगभग 150 लोग काम कर रहे थे।
विज्ञापन