{"_id":"5e2e095f8ebc3e4b2b120853","slug":"several-killed-in-military-camp-attack-in-mali","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली में सैन्य शिविर पर जिहादियों का हमला, 19 लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माली में सैन्य शिविर पर जिहादियों का हमला, 19 लोगों की मौत, पांच घायल
Mon, 27 Jan 2020 03:19 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, बामाको
पीटीआई, बामाको
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 27 Jan 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
माली के मध्य क्षेत्र में एक सैन्य शिविर पर रविवार को संदिग्ध जिहादियों के एक बड़े हमले में सुरक्षा बलों के 19 सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। माली के सशस्त्र बलों ने ट्विटर पर कहा कि हमले में मृतकों की संख्या 19 हो गई है और पांच घायल हुए है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी मोटरसाइकिलों पर आए थे। सोकोलो निवासी बाबा गकउ ने एएफपी को बताया कि 100 से अधिक हमलावर थे। उन्होंने बताया कि गोलीबारी सुबह सात बजे बंद हुई। हमलावर शिविर में हथियारों और वाहनों के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
सशस्त्र सेनाओं ने ट्वीट किया कि सैनिक हमले के बाद सेना के एक विमान की मदद से क्षेत्र में तलाशी ले रहे हैं।