{"_id":"6525f07d621370a24c0aa8b5","slug":"several-killed-in-attack-on-refugee-camp-in-myanmar-news-updates-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Myanmar Attack: म्यांमार के शरणार्थी शिविर पर तोप से हमला, महिलाएं और बच्चों समेत 30 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Myanmar Attack: म्यांमार के शरणार्थी शिविर पर तोप से हमला, महिलाएं और बच्चों समेत 30 की मौत
Wed, 11 Oct 2023 06:17 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, बैंकॉक
एजेंसी, बैंकॉक
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 11 Oct 2023 06:17 AM IST
सार
स्थानीय मीडिया ने बताया कि म्यांमार के उत्तरी राज्य कांचिम में विस्थापितों का शिविर बना था। आरोप है कि म्यांमार की सेना पर सोमवार देर रात विस्थापितों के शिविर पर हवाई हमला किया।
विज्ञापन
म्यांमार की सेना (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन-म्यांमार की सीमा के पास एक शरणार्थी शिविर में हुए हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 30 से अधिक लोग मारे गए हैं। मानवाधिकार समूह और स्थानीय मीडिया ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि म्यांमार के उत्तरी राज्य कांचिम में विस्थापितों का शिविर बना था। आरोप है कि म्यांमार की सेना पर सोमवार देर रात विस्थापितों के शिविर पर हवाई हमला किया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में 13 बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। काचिन ह्यूमन राइट्स वॉत के प्रवक्ता ने बताया कि लाईजा के उत्तरी भाग में मुंग लाई हकियेत विस्थापन शिविर म्यांमार के दूसरे बड़े शहर मांडले से 324 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। यहां 60 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के कई निवासी खाली कर रहे घर...
लाईजा शहर चीनी सीमा के करीब है और उसके आसपास विस्थापन शिविरों में रहने वाले कई नागरिकों के घर हैं। यहां एक छात्र कार्यकर्ता ने कहा कि विस्फोट से पूरा शहर हिल गया था और निवासी अपने घरों को खाली कर रहे हैं।
विज्ञापन