{"_id":"64dbe8a2471692137a057b73","slug":"several-killed-after-jade-mine-landslide-in-myanmar-world-news-in-hindi-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: म्यांमार के जेड खदान में भूस्खलन से 25 लोगों की मौत, कई लापता; ताजिकिस्तान में आया भूकंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: म्यांमार के जेड खदान में भूस्खलन से 25 लोगों की मौत, कई लापता; ताजिकिस्तान में आया भूकंप
Wed, 16 Aug 2023 04:22 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यांगून
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यांगून
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 16 Aug 2023 04:22 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के मौसम के कारण खदान का संचालन निलंबित कर दिया गया था, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि स्थानीय लोग कीचड़ में बहुमूल्य धातु तलाशने की उम्मीद में जमा हुए थे, इस दौरान भूस्खलन होने से उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Jade Mine Landslide In Myanmar
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार के एक दूरदराज के इलाके में जेड खदान में भूस्खलन होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि अभी भी 14 लोग लापता हैं। आपात सेवा के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि लापता लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते रविवार को काचिन प्रांत के हपाकांत नगर के बाहरी इलाके में एक जेड खदान में भूस्खलन हो गया था।
विज्ञापन
एक बचावकर्मी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान मंगलवार को 25 शव बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि 14 लोग अभी भी लापता हैं और उन्हें निकालने के लिए बुधवार को भी बचाव अभियान जारी रहेगा। बचावकर्मियों को शवों को ढूंढने के लिए कीचड़ हटाना पड़ा, जबकि कुछ शव पानी में तैर रहे थे। बचावकर्मियों के अनुसार, खनन के दौरान लगभग 150-180 मीटर (500-600 फीट) ऊंचा मिट्टी का ढेर भारी बारिश के कारण ढह गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के मौसम के कारण खदान का संचालन निलंबित कर दिया गया था, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि स्थानीय लोग कीचड़ में कुछ मूल्यवान पदार्थ की उम्मीद में जमा हुए थे, इस दौरान भूस्खलन होने से उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
ताजिकिस्तान में आया भूकंप
ताजिकिस्तान में मंगलवार और बुधवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। जिसका केंद्र जमीन के नीचे 95 किलोमीटर की गहराई में थे।