{"_id":"5dcd9a3e8ebc3e547a449f5b","slug":"several-injured-in-california-high-school-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया के स्कूल में फायरिंग में दो की मौत, तीन जख्मी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैलिफोर्निया के स्कूल में फायरिंग में दो की मौत, तीन जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 15 Nov 2019 01:49 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के हाई स्कूल में गोलीबारी
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के उत्तरी इलाके के एक हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम चार लोग घायल हैं। घटना के बाद तत्काल हरकत में आई पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध आरोपी एशियाई मूल का एक 15 वर्षीय किशोर है।
विज्ञापन
लॉस एंजेलिस से उत्तर दिशा में करीब 65 किलोमीटर दूर सांता क्लारिता में सौगुस हाई स्कूल में सुबह अचानक हुई फायरिंग के बाद छात्रों में भगदड़ मच गई। सूचना पाते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
घायलों को तत्काल वेलेंशिया के हेनरी मायो अस्पताल लाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने चार घायलों को भर्ती कराए जाने की पुष्टि की है, जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस प्रवक्ता बॉब बोएसे ने स्थानीय एनबीसी न्यूज चैनल से कहा, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सभी घायल अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं या नहीं।
विज्ञापन
हमारा पुलिस दल स्कूल परिसर की तलाशी ले रहा है। उन्होंने बताया कि परिसर से एक हथियार बरामद किया गया है। उधर, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना से जुड़ी जानकारियों पर नजर रख रहे हैं।