{"_id":"67053b143c44571f430bd154","slug":"several-injured-at-little-india-shophouses-following-blast-due-to-suspected-gas-explosion-guests-evacuated-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singapore: सिंगापुर के लिटिल इंडिया इलाके में दो दुकानों में संदिग्ध गैस विस्फोट, छह लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Singapore: सिंगापुर के लिटिल इंडिया इलाके में दो दुकानों में संदिग्ध गैस विस्फोट, छह लोग घायल
Tue, 08 Oct 2024 07:30 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:30 PM IST
सार
Singapore: सिंगापुर के लिटिल इंडिया इलाके में मंगलवार की सुबह दो दुकानों में संदिग्ध गैस विस्फोट हुआ। जिससे छह लोग घायल हो गए। यह स्थान भारतीय पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है।
विज्ञापन
Bomb Blast, बम धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर के लिटिल इंडिया इलाके में मंगलवार की सुबह दो दुकानों में संदिग्ध गैस विस्फोट हुआ। जिससे छह लोग घायल हो गए। यह स्थान भारतीय पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। घटना के बाद आसपास के होटलों में ठहरे लोगों को सुरक्षि स्थानों पर भेजा गया।
यह विस्फोट सुबह करीब 1:30 बजे हुआ, जब सैयद अल्वी रोड पर 84 और 85 नंबर पर स्थित दो मंजिल दुकान में जोरदार धमाका हुआ। चश्मदीदों के के मुताबिक उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी। सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स ने बताया कि दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें अस्पताल भेजा गया। चार अन्य व्यक्तियों ने अस्पताल जाने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें हल्की चोटें आई थीं।
यह पहली बार है जब लिटिल इंडिया में इस तरह की विस्फोट वाली घटना में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। खबरों के मुताबिक, 84 नंबर पर एक शाकाहारी रेस्तरां 'पाकशाला सिंगापुर' है, जिसको काफी नुकसान हुआ है। रेस्तरां की छत से तार लटकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, 85 नंबर पर 'मिर्जा मेगा मार्ट' है, जो खाने-पीने और घरेलू सामान का ब्रिक्री कर्ता है।
विज्ञापन
इन दो दुकानों के पास रॉयल इंडिया होटल है, जिसने करीब 60 मेहमानों को दुकान से सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सुबह पांच बजे बाद ही अपने कमरों में लौटने दिया। इसी तरह, 84 नंबर की दुकान के पास के अरियाना होटल ने भी अपने मेहमानों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। हालांकि इन होटलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
इस विस्फोट के कारण 75 डेस्कर रोड पर स्थित फिलिप होटल के एक कमरे की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना ने पूरे लिटिल इंडिया इलाके में हड़कंप मचा दिया है और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।