{"_id":"5c41b368bdec22094a2c6fd5","slug":"seven-thousand-applications-for-canteen-s-13-waiter-posts-in-maharashtra-state-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के राज्य सचिवालय में कैंटीन के 13 वेटर पदों के लिए सात हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र के राज्य सचिवालय में कैंटीन के 13 वेटर पदों के लिए सात हजार आवेदन
Fri, 18 Jan 2019 04:52 PM IST
अमित मंडल
भाषा, मुम्बई
भाषा, मुम्बई
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 18 Jan 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
waiter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में कैंटीन वेटर के 13 पदों के लिए 7000 लोगों ने आवेदन दिया था जिनमें से ज्यादातर स्नातक थे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि हाल ही में इन पदों के लिए 100 अंक की लिखित परीक्षा हुई थी। उनके लिए शैक्षणिक अर्हता चौथी उत्तीर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा की औपचारिकताएं 31 दिसंबर को पूरी हुई और फिलहाल ज्वायनिंग प्रक्रिया चल रही है। चुने गये 13 उम्मीदवारों में आठ पुरुष हैं और बाकी महिलाएं हैं। दो-तीन लोगों ने अब तक दस्तावेज नहीं सौंपे हैं और आधिकारिक रूप से काम करना शुरू नहीं किया है। उन्होंने बताया कि चुने गए लोगों में 12 स्नातक हैं और एक बारहवीं पास हैं।
विज्ञापन
इन 13 पदों के लिए अधिकतम स्नातक उम्मीदवार थे और बाकी बारहवीं पास थे। चुने गये उम्मीदवार 25-27 साल उम्र के हैं। स्नातकों को मंत्रालय कैंटीन में वेटर के तौर पर नियुक्त किये जाने पर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि मंत्रियों और सचिवों को शिक्षित व्यक्तियों की सेवाएं लेने पर शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
राकांपा नेता ने कहा कि महज 13 पदों के लिए 7000 आवेदन देश और महाराष्ट्र में रोजगार की स्थिति का स्पष्ट उदाहरण है। यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्नातक इन पदों के लिए चुने गये जबकि अहर्ता चौथी पास की थी।