{"_id":"5db3e5ef8ebc3e93de126938","slug":"seven-people-dead-hundreds-injured-in-floods-and-land-subsidence-in-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में बाढ़ और जमीन धंसने से सात लोगों की मौत, सैकड़ों घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान में बाढ़ और जमीन धंसने से सात लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
Sat, 26 Oct 2019 11:54 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
जापान में उफान पर समुद्र
- फोटो : PTI
जापान की राजधानी टोकियो के पूर्वी शहरों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और जमीन धंसने की घटनाओं में करीब सात लोगों की मौत हो गई। बाढ़ और बारिश जनित हादसों में सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन
शिबा प्रांत के मिदोरी जिले में जमीन धंसने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गयी। निकटवर्ती इचिहारा शहर में भी जमीन धंसने से एक महिला की जान चली गयी। वहीं, नराता और चोनान शहर में दो गोताखोरों की मौत उनके वाहन डूबने से हो गई।
विज्ञापन
शिबा प्रान्त में बचावकर्मी दो लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। वहीं फुकुशिमा में भी दो लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। जापान में करीब दो हफ्ते पहले हेगीबिस तूफान के कारण आयी बाढ़ ने भी तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 80 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार सुबह आपातकालीन कार्य बल की एक बैठक की और बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।