फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seven people arrested for sacrificing woman in India from Nepal

तांत्रिक पूजा के लिए युवती की भारत में देना चाहते थे बलि, सात गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2019 01:58 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 28 Dec 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Seven people arrested for sacrificing woman in India from Nepal
प्रतीकात्मक तस्वीर

महानगरीय प्रहरी द्वारा एक युवती को तांत्रिक पूजा के बाद भारतीय क्षेत्र में बलि दिए जाने की योजना की शिकायत मिलने पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में एक नवलपरासी जिले का निवासी बताया गया। काठमांडू प्रहरी परिसर डीएसपी होविंद्र बोगटी ने पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एक नेपाली युवती को नेपाल व भारतीय क्षेत्र में मॉडलिंग का प्रलोभन देकर उसे अच्छी रकम व शोहरत मिलने का झांसा दिया गया था। 

विज्ञापन


इस प्रस्ताव को युवती मान ली और उसे तांत्रिक पूजा के लिए विराटनगर लाया गया। पूजा के बाद उसे भारतीय सीमा में ले जाने की तैयारी थी लेकिन युवती को कुछ अंदेशा हुआ और उसने इसकी शिकायत महानगरीय प्रहरी से की। शिकायत दर्ज करने के बाद प्रहरी टीम आरोपियों की हर गतिविधि पर नजर रखनी शुरू की। इस बीच यह बात सामने आई कि युवती को झांसा देकर उसे भारतीय क्षेत्र में बलि देने की योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


डीएसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे जालसाजी का धंधा करते हैं। जालसाजी का कोई बड़ा धंधा शुरू करने के लिए बिहार के एक तांत्रिक से मिले थे। धंधे में सफलता के लिए तांत्रिक ने उन्हें किसी युवती की बलि देने की बात कही थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि इस आरोप में नवलपरासी निवासी कृष्ण तामाड, सप्तरी निवासी उमेश साह, दाड निवासी दिल कुमारी, बुढ़ामागर सप्तरी निवासी उमेश माझी, विराटनगर निवासी दिलीप पोद्दार, धादिड़ग निवासी प्रेमा तामाड व सुनसरी निवासी रंजित कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से एक लाख नौ हजार 500 सौ रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के चेक, सात एटीएम व तांत्रिक पूजा का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed